एक्सप्लोरर

कुशीनगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? अज्ञात लोगों ने तोड़ी माता के मंदिर की पिंडी

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर के इलाके में साजिश करने और अशांति फैलाने की कायराना हरकत को अंजाम दिया गया है जहां कुछ अज्ञात लोगों ने माता के मंदिर की पिंडी तोड़ दी है.

Kushinagar News: कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव में कुछ अराजक तत्वों ने समाज की आस्था को चुनौती देने की कोशिश की है. अराजक तत्वों ने देर रात गांव के दुर्गा मंदिर में घुसकर पिंडी को क्षतिग्रस्त कर दिया. जैसे ही इस घटना की खबर गांव में फैली पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई. सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए. वहीं लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. 

धार्मिक स्थल में हुई इस तोड़फोड़ को लेकर लोग बेहद आहत और नाराज नजर आए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पटहेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया. ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन लोगों के मन में इस घटना को लेकर गुस्सा और दुख साफ झलक रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने माता के मंदिर की पिंडी तोड़ दी. पिंडी टूटने की घटना जैसे ही गांव में फैली लोग इकट्ठे हो गए. आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम के साथ CO भी मौके पर पहुंच गए. उसके बाद आक्रोशित लोगों को समझबुझा कर शांत कराया गया. ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहिराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

घटना ने खड़े किए गंभीर सवाल
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं वो लोग, जो समाज के सौहार्द और भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं? क्या पुलिस इन असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर सकेगी? क्या इसके पीछे कोई साजिश है या सिर्फ माहौल बिगाड़ने की कोशिश? फिलाहल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget