एक्सप्लोरर

UP Crime News: यूपी के कौशांबी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के कौशांबी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक 40 वर्षीय महिला की घर में रात के समय सोते हुए किसी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कौशांबी: यूपी के कौशांबी (Kaushambi)  में बीती रात अपने घर में सो रही एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए. वहीं सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इधर सूचना मिलते ही पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस और सीओ फौरन मौके पर पहुंच और छानबीन शुरू कर दी.हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं महिला की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया है. 

रात में सोते समय हुई महिला की हत्या
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गांव निवासी जयचंद सिंह मेहनत मजदूरी करता है. जयचंद प्रयागराज गया हुआ था.  घर में उसकी पत्नी और बच्चे थे. बीती रात को परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद अलग-अलग कमरे में सो रहे थे. जयचंद की पत्नी शशि सिंह (40) भी अपने कमरे में सो रहे थी. रात में किसी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी.  परिजनों को घटना की जानकारी  सुबह हुई जब उनकी नींद खुली. बेड पर शशि सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर घर में चीख-पुकार मच गई. इधर शोरगुल सुन मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसी बीच किसी ने  पश्चिम शरीरा कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी. जिसके बाद  मौके पर इलाकाई पुलिस और सीओ केजी सिंह भी पहुंच गए.

Sitapur News: तीन अंतर जनपदीय इनामी बदमाश गिरफ्तार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को दिन दहाड़े मारी थी गोली

पुलिस ने मृतका के परिजनों एवं आसपास के लोगों से  पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इधर महिला की हत्या से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  मृतक के मासूम बेटे आदर्श ने बताया कि रात में उन लोगों को घटना के बारे में जानकारी नहीं हो पाई.  सुबह मां को मृत अवस्था में पड़ा देखा था तब पिता को जानकारी दी. 

पुलिस घटना की जांच में जुटी

वहीं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि शनिवाप सुबह पश्चिम शरीरा पुलिस को सूचना मिली थी कि अमीना गांव में एक महिला मृत अवस्था में मिली है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है. उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था. पुलिस घटना के बाबत पूछताछ कर रही है. फिलहाल  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें

UP Politics : विधानसभा में अखिलेश यादव संभालेंगे BJP के खिलाफ कमान, चुने गए विधायक दल के नेता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget