एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में लुप्त हो चुकी नदी फिर आएगी नजर! शुरु हुआ ये अभियान

Jaunpur River News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में संकटग्रस्त पीली नदी को दोबारा से शुरु करने के लिए अभियान की शुरुआत हो गई है. इस परियोजना को 12 जून से भूमि पूजन के बाद शुरू किया जा चुका है.

Jaunpur River News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लुप्तप्राय पीली नदी के दोबारा चालू करने के प्रयासों के तहत एक अभियान शुरू किया गया है. पीली नदी, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की ओर प्रवाहित होती है और यह नदी क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए जीवनदायिनी है.

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अभियान का नेतृत्व किया है. ‘बदलापुर संकल्पित, पीली नदी संरक्षित’ नारे के तहत संचालित इस परियोजना की आधिकारिक शुरुआत 12 जून को भूमिपूजन के साथ शुरू की जा चुकी है. इस मौके पर विधायक राम चंद्र मिश्र ने नदी को लेकर भी काफी कुछ कहा है.

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बदलापुर विधानसभा के लिए यह नदी जीवनदायिनी है और इस नदी के पुनरुद्धार से क्षेत्र के किसानों व जीव जंतुओं को भी राहत मिलेगी. वहीं नदी के किनारों की मरम्मत का कार्य सक्रिय रूप से जारी है.उन्होंने आगे कहा कि नदी के संरक्षण को लेकर 11 जून को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ बैठक हु‍ई थी. विधायक मिश्र ने बताया कि विगत कुछ वर्षो से बारिश में कमी से नदी का जलस्तर कम हो रहा है, जिस वजह से खेती भी प्रभावित हो रही है.

उन्होंने बताया कि बदलापुर के लिए जीवदायिनी पीली नदी का अस्तित्व बचाने लिए पहल की जा रही है और इसके पुनरोद्धार से नदी किनारे बसे गांवो के आमजन को लाभ होगा.
पुनरुद्धार अभियान के तहत नदी के किनारों को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी जैसी भारी-भरकम मशीनें लगायी गई हैं. विधायक ने बताया कि जिलाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नदी को संरक्षित और निरन्तर जल प्रवाह के लिए कार्ययोजना तैयार करने की रणनीति तैयार की गई.

स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्थाओं से लेंगे मदद
उन्होंने बताया कि नदी के जीर्णोद्धार के लिए विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवो से यह नदी गुजर रही है, वहां के स्थानीय नागरिकों के साथ समाजसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी. बता दें सुलतानपुर-प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थित तातो मुरैनी के ताल से निकली पीली नदी की लंबाई 70 किलोमीटर है और इसका उद्गम सुलतानपुर जिला है. यह नदी प्रतापगढ़ होकर जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो से गुजरते हुए गोमती नदी में मिलती है.

अधिकारियों ने बताया कि नदी में पानी नहीं होने से आसपास के गांव में भूजल का स्तर नीचे तेजी से जा रहा है और नदी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नदी की भूमि पर अवैध कब्जे के खतरे से इसका अस्तित्व समाप्त हो सकता है. इस वर्ष मार्च के महीने में ही पीली नदी का पानी सूखना शुरू हो गया था. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नदी में पानी छोड़ने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget