एक्सप्लोरर

City Buses in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 5 रूटों पर चलाई जा रही हैं सिटी बसें, जानिए- रूट्स नंबर और टाइम टेबल

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ग्रेटर नोएडा में लोगों की सुविधा के लिए 5 रूटों पर सिटी बसें चला रहा है. इन बसों का टाइमिंग भी जारी कर दिया गया है. बसें सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाती हैं.

City Buses Service in Greater Noida: यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कासना बस डिपो, परी चौक, सूरजपुर, पाई-3 राउंडअबाउट से नॉलेज पार्क 2 और जीबी यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाले पांच मार्गों पर दस बसें ग्रेटर नोएडा के कई अन्य गांवों और आवासीय क्षेत्रों में सुबह 6.30 से शाम 5.15 बजे तक चलेंगी.

दो एयर कंडीशन और कई लो-फ्लोर बसें, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के सहयोग से 6 जनवरी से चलाई जा रही है जो ग्रेटर नोएडा पूर्व और ग्रेटर नोएडा पश्चिम को जोड़ने का काम कर रही है. इन क्षेत्रों में लगभग 4 लाख नए बने फ्लैट हैं.अधिकारियों ने कहा कि इन बसों का न्यूनतम किराया 5 रुपये है, जबकि अधिकतम टिकट की कीमत 88 रुपये है.

सभी रूट्स के लिए बसों के टाइमिंग की घोषणा की जा चुकी है

प्रत्येक रूट के लिए टाइमिंग की घोषणा की जा चुकी है. रूट नंबर 3, जो कासना डिपो से ग्रेटर नोएडा डिपो से होते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जगत फार्म में आठ स्लॉट में बसे चलाई जा रही है. इनका समय सुबह 8.30 बजे, रात 9.45 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 12.15 बजे, दोपहर 1.30 बजे, 2.45 बजे शाम 4 बजे और शाम 5.15 बजे है.

दो रूट पर, फ्रीक्वेंसी दो स्लॉट तक सीमित है- मार्ग संख्या 2 पर सुबह 6.30 और सुबह 10.45 बजे और मार्ग संख्या 5 पर सुबह 7.45 और 11.45 बजे बसें चलाई जाएंगी. दिलचस्प बात यह है कि मार्ग संख्या 2 सबसे लंबी है और यहां से 71.6 किलोमीटर की दूरी नानवा का रायपुर से किसान चौक वाया सिरसा, जीएनआईडीए कार्यालय, तिलपता चौक, किसान चौक, सूरजपुर, एलजी चौक और परी चौक तय की जाती है. वहीं रूट नंबर 5 डीएससी रोड पर नोएडा एंट्री पॉइंट से कासना डिपो तक शुरू होता है और एलजी चौक, जीएनआईडीए कार्यालय और डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड को जोड़ने वाले 38 किलोमीटर के हिस्से को कवर करता है.

ये हैं रूट्स

रूट नंबर 1- ननुआ के राजपुर से कासना बस डिपो
इस रूट पर घंघोली चौकी, कासना बस डिपो, तिलपता चौक सूरजपुर और परी चौक आएगा.

रूट नंबर 2 - मनुआ का राजपुर से कासना बस डिपो
इस रूट में बिलासपुर गिरधरपुर , बैनेट यूनिवर्सिटी जीएनआईडीए कार्यालय, तिलपता चौक, एक मूर्ति, चार मूर्ति, बिसरख, पुलिस लाइन, सूरजपुर, परी चौक और कासना बस डिपो आएगा.

रूट नम्बर 4- घरबरा गांव से कासना बस डिपो
इस रूट पर घरबरा गांव ,गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय जिम्स अस्पताल , कासना गांव , सेक्टर चाई-फाई  वन गोल चक्कर, यथार्थ अस्पताल ,गलगोटिया कॉलेज जीएनआईओटी शारदा विश्वविद्यालय , एलजी चौक जगत फार्म, यूपी रेरा कार्यालय, विप्रो गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, सिग्मा 3 होते हुए वापस बस कासना डिपो वापिस आ जाएगी.

रूट नम्बर 5 - कुलेसरा से कासना डिपो
इस रूट पर बस हिंडन पुल, हबीबपुर, कच्ची सड़क सूरजपुर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक ,जगत फार्म बीटा वन, अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, हायर कंपनी, बैनेट विश्वविद्यालय सिरसा गोल चक्कर, सिग्मा 3, सिग्मा 4 से होते हुए कासना बस डिपो आ जाएगी.

रूट नंबर 3 - कासना बस डिपो से कासना बस डिपो 
इस रूट में शुरुआत कासना बस डिपो से होते हुए जीएनआईए  कार्यालय, डिपो मेट्रो स्टेशन ,ओमेक्स मॉल बीटा-2, जगत फार्म , जीएल बजाज, शारदा यूनिवर्सिटी गलगोटिया, यमुना प्राधिकरण होते हुए यह बस वापस कासना बस डिपो आ जाएगी.

बसों के टाइमटेबल निर्धारित स्टॉप पर भी लगाए जाएंगें

 यूपीएसआरटीसी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारी योजना इन बसों के टाइम टेबल को निर्धारित बस स्टॉप पर स्थापित करने की है. इसके अलावा, बसों पर समय प्रदर्शित किया जाएगा. ” रूट नंबर 4 और 3 में क्रमशः 31 और 22 आवासीय सेक्टर शामिल होंगे, जबकि रूट नंबर 2 और 1 में क्रमशः 44 और 37 गांव शामिल होंगे. जीएनआईडीए के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि  “हमें शहरी क्षेत्रों और गांवों के निवासियों से स्थानीय बस कनेक्टिविटी के लिए अनुरोध प्राप्त हो रहे थे. हमें उम्मीद है कि यह सेवा निवासियों की रोज की आवागमन की जरूरतों को पूरा करेगी. ” 

NHM UP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में 2980 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए अन्य डिटेल  

UPTET Answer Key: इस तारीख को जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget