एक्सप्लोरर

UP News: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- 'सरकार से अपेक्षा मत रखिए, अगर अपनी बेटी प्यारी है तो...'

Basti News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर को रोकने के लिए सरकार से अपेक्षा रखने के बजाए खुद कदम उठाने जाने की बात कही है. उन्होंने कहा, बेटियों को वैक्सीन लगाएं.

UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने अपने बस्ती दौरे के दौरान मॉडल गांव लेदवा में विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि अगर 9 साल से 14 साल की बेटियों को तीन साल तक टीका लगवाया जाए तो उन्हें कभी कैंसर नहीं होगा. उनका कहना है कि अपनी बेटियों के जीवन को बचाने के लिए लोगों को सरकार से अपेक्षा रखने या निर्भर होने के बजाए 2 हजार की सेविंग कर बेटियों को 2 हजार का टीका लगाकर उनका जीवन सुरक्षित करना चाहिए.

इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि 'लोग की सोचते हैं कि लड़की है शादी के बाद ससुराल चली जायेगी, वहां जा कर कुछ होगा तो ससुराल वाले इलाज करेंगे. 2 हजार खर्च करने के बाद अगर हमारी बेटी बच जाती है तो यह महंगा नहीं है.' उनका कहना है कि 'वैक्सीन लगवाने के बाद गर्भाशय और सर्वाइकल के कैंसर से बेटी बच जाती है, मैं सभी भाइयों से रिक्वेस्ट करती हूं, सरकार से अपेक्षा मत रखिए बेटी आप की है, आप उसे पढ़ाते हो लाखों रुपए खर्च करते हो, मेरी सलाह है 2 हजार के सेविंग करके बेटी को 2 हजार का टीका जरूर लगवा दें. आप सरकार पर अपेक्षा मत रखिए मित्रों अगर आप को अपनी बेटी प्यारी है, तो उस को कैंसर से बचाइए.'

विकास कार्यों का लिया जायजा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मॉडल गांव लेदवा में विकास कार्यों का जायजा लिया और विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर राज्यपाल ने विभागीय योजनाओं के बारे में जाना. इसके साथ ही लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और किट वितरण किया. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों ने चंद्रयान अभियान को सफल किया. राज्यपाल ने कहा की चंद्रयान अभियान की सफलता में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा. इसरो में पचास प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं, जिन्होंने चंद्रयान अभियान को सफल बनाने के लिए दिनरात एक कर दिया.

विश्व गुरु बनने जा रहा भारत

उन्होंने कहा कि 'हमारे देश के वैज्ञानिक चाहे पुरुष हों या महिलाएं उन्होंने दिन-रात काम किया और उनकी मेहनत से आज चंद्रयान चांद पर काम कर रहा है. यह भारत की ताकत है कि अब सूर्य का अभियान शुरू करते हुए आदित्य एल वन को भेजा गया है. यह भारत की ताकत है जो पूरे विश्व ने देखी है, पहले भारत की जो छवि थी वह आज बदल गई है, भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

Basti: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान, कहा-'शराबी पति पिटाई करे तो पत्नी भी उठाएं लाठी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget