एक्सप्लोरर

UP Foundation Day: 26 जनवरी तक होगा 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' कार्यक्रम, इन 6 लोगों को किया जाएगा सम्मानित

UP News: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम में होगा. इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे.

Uttar Pradesh Foundation Day: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्पग्राम में होगा. इसके साथ ही महाकुंभ के सेक्टर-7, नोएडा शिल्पग्राम समेत सभी 75 जनपदों में भी विविध आयोजन होंगे. लखनऊ में होने वाले मुख्य महोत्सव में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. स्थापना दिवस की थीम 'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' है. इस बार छह लोगों को 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान' प्रदान किया जाएगा. 

लोकभवन सभागार में मीडिया से मुखातिब संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के आयोजन की थीम 'विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' रखी गई है. सभी विभागों द्वारा उसी थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो आदि होंगे. 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन होगा. विरासत व विकास पर अलग-अलग प्रदर्शनी लगाई जाएगी. विरासत पर लगाई गई प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन प्रसंग आदि से दर्शक अवगत हो सकेंगे. 

युवा पर्यटन की तरफ से लगाई जाएगी प्रदर्शनी
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार वल्लभ भाई पटेल, हमारा संविधान व हमारा स्वाभिमान आदि पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न विभागों के सफल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 75 जनपदों के ओडीओपी, कला शिल्प की प्रदर्शनी, फूड कोर्ट में विभिन्न अंचलों का स्वाद भी ले सकेंगे. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर 25 जनवरी को विभाग की तरफ से युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों द्वारा पेंटिंग, रील्स, पर्यटन प्रदर्शनी आदि लगाई जाएगी. आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन पर आधारित लघु फिल्म व युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों की गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की जाएगी.

उन्होंने कहा कि, 26 जनवरी को संस्कृति, कला जगत से जुड़ी हस्तियों को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा. पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान मिलेगा. इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे. यह सम्मान वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल (भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि), वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता (उद्यमी-पर्यावरणविद्), कानपुर के मनीष वर्मा (कृषि-दलित उद्यमी), बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के ही कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) व बहराइच के डॉ. जय सिंह (केला उत्पादन) को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, 30 लाख लोगों ने किया आज अमृत स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget