एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज से 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज से 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं.

चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा.

पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं. पंचायत चुनाव के पहले चरण में आगरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए. प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच होगा. इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा. आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फुट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है.

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा

उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे.

इस बार चुनाव मैदान में बीजेपी, एसपी और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है. कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस सबको चौंका देगी. पार्टी इन चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी क्योंकि लोग पिछले चार सालों के दौरान बीजेपी के कथित कुशासन से त्रस्त हो चुके हैं और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं.

सिंह के इस दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश बीजेपी मीडिया संयोजक नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी पंचायत चुनाव में बाकी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए काम किया है उसे देखते हुए पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली: पश्चिम पुरी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियों ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget