एक्सप्लोरर

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा- सपा के 100 विधायक बीजेपी में आने को तैयार, लेकिन...

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के करीब सौ से ज्यादा विधायक बीजेपी में आने के लिए तैयारी हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) जिले के भ्रमण पर आए थे. उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सबसे पहले अपने गोपनीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद वो दिवंगत बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बछरावां राम नरेश को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उसके बाद उन्होंने जिले के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में बैठक कर विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक की.

साथ ही डिप्टी सीएम ने इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. डिप्टी सीएम ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा सरकार का प्रयास है कि जनपद विकास के पथ पर आगे बढ़े. उन्होंने कहा बाराबंकी में अच्छा काम हुआ है. सरकार का कार्यकाल विवादों और दंगो से मुक्त रहा हैं. किसानों को लाभ पहुचाने के लिए सरकार काम कर रही है. अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं, समाजवादी पार्टी अब स्माप्तवादी हो गयी हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि उच्च अधिकारी जनप्रतिनिधियों और जनता का सम्मान अधिकारियों को करना होगा. भ्र्ष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी थर-थर कांप रहे हैं.

डिप्टी सीएम का दावा 
अखिलेश यादव को जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस तरह से पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है. उनके 100 विधायक खुद ही बीजेपी में शामिल होने के लिये तैयार हैं. लेकिन हमें उन्हें तोड़ने की आवश्यकता नहीं क्योंकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में अच्छे से चल रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं है. वह बीजेपी और पिछड़ों के विरोधी हैं. वह इस तरह की बयानबाजी करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं.

केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मुझसे बेहद निंदनीय भाषा में बात की थी. जिस तरह से अखिलेश यादव बोले थे, वह किसी नेता की भाषा नहीं होती है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी पिछड़े वर्ग के नेता को नहीं चाहते कि वह आगे बढ़े और बड़ा बने. वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं. जबकि उनकी सत्ता में आने की यह मंशा 25 सालों तक पूरी नहीं होने वाली है.

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर-18 की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

नीतीश कुमार पर साधा निशाना
वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तैयारियों को लेकर भी केशव प्रसाद मौर्या ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा. तब 17 सीटों पर बीजेपी और 17 पर जेडीयू ने चुनाव लड़ा था. इसलिए जेडीयू के कुछ सांसदों की संख्या बिहार में दिखाई रही है. इससे पहले उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़कर चुनाव लड़ा था और तब दो सांसद ही जीत कर सामने आए थे. 

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू अगर राजद के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी तो केवल पांच से ज्यादा सांसद नहीं जीत पाएंगे. लेकिन नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता. वह चाहे जितने दलों से मिले लेकिन भानुमती का उनका कुनबा जुड़ने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि जब उनका कुनबा सामने आएगा तो एक दर्जन से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनेंगे. ऐसे में पहले वो लोग तय कर लें कि उनकी तरफ से पीएम पद का दावेदार कौन बनेगा. केशव प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की लहर नहीं आंधी चल रही है. 2014 से ज्यादा सांसद 2019 में जीते थे. 2019 से ज्यादा अकेले बीजेपी के सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेंगे. हम अपने गठबंधन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Exclusive: जब अखिलेश यादव से नीतीश कुमार पर हुआ सवाल, गिनाए KCR और ममता बनर्जी के भी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget