एक्सप्लोरर

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट को पहले ओपन जिम का तोहफा, जानें चार एकड़ में फैले जिम की खास सुविधाएं

Greater Noida News : ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के लिए ओपन जिम शुरु किया गया है. इसे बनाने में करीब 32 लाख रुपए खर्च किए गए हैं. चार एकड़ में फैले इस जिम में तमाम सुविधाएं हैं.

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को ओपन जिम की सौगात दे दी है. प्राधिकरण की तरफ से टेकजोन फोर में बनाए गए इस ओपन जिम के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया. इसे बनाने में करीब 32 लाख रुपये खर्च हुए हैं. सीईओ ने इसी तरह और भी पार्कों में ओपन जिम बनाने के निर्देश दिए हैं. 

जिम में हैं तमाम सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट को आधुनिक व सुविधायुक्त शहर बनाने की प्राधिकरण की मुहिम जारी है. प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट के पार्कों में ओपन जिम बनाया जा रहा है. प्राधिकरण ने टेकजोन फोर में ग्रेनो वेस्ट का पहला ओपन जिम बनाया, जिसका बुधवार को सीईओ नरेंद्र भूषण ने शुभारंभ किया.

इस दौरान एसीईओ दीप चंद्र, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, डीजीएम सीके त्रिपाठी, केआर वर्मा व प्रभारी डीजीएम सलिल यादव, वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह, एनके जैन, राजीव कुमार व एके सक्सेना, प्रबंधक वैभव नागर व आसपास की सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे.

करीब चार एकड़ एरिया में फैले इस पार्क के ओपन जिम में एयर वॉकर, सिट अप स्टेशन, फिक्स डंब बेल, एयर स्विंग, हॉर्स राइडर स्टेशन, लेग प्रेस, पूल चेयर, एक्सरसाइजिंग बार, चेस्ट प्रेस, एलिटिकल एक्सरसाइजर, डबल क्रॉस वॉकर, ट्विस्टर, ब्रिज लैडर, वेट लिफ्टर आदि उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों पर करीब 32 लाख रुपये खर्च हुए हैं। 

इन जगहों पर लग चुके हैं ओपन जिम
सेक्टर अल्फा वन के सी ब्लॉक, सेक्टर अल्फा टू का सुभाष चंद्र बोस पार्क, बीटा वन का बी ब्लॉक, बीटा टू का एच ब्लॉक, गामा वन का डी ब्लॉक, गामा वन के श्रम विहार पार्क, गामा वन (ऑफिसर्स कॉलोनी) के पॉकेट ए, डेल्टा वन के डी ब्लॉक, डेल्टा टू के हाईटेंशन लाइन के नीचे का पार्क, डेल्टा थ्री का एन ब्लॉक, सेक्टर जीटा वन के पास स्थित पार्क, सेक्टर ईटा वन के रॉक गार्डन पार्क, सिग्मा वन के ए ब्लॉक, सिग्मा टू के सी ब्लॉक, सिग्मा थ्री के बी ब्लॉक, सिग्मा फोर के सेंट्रल पार्क, ओमीक्रॉन वन के ई ब्लॉक, ओमीक्रॉन टू गोलचक्कर स्थित श्रीराम पार्क, ओमीक्रॉन थ्री स्थित डी ब्लॉक, ओमीक्रॉन वन ए स्थित डी ब्लॉक, सेक्टर तीन के पॉकेट ए स्थित, सेक्टर 16 का पार्क, सेक्टर टेकजोन फोर रेयान स्कूल के सामने, सेक्टर पी थ्री के ब्लॉक डी, सेक्टर फोर के ब्लॉक ए, सेक्टर ओमेगा वन का बड़ा पार्क, सेक्टर-रो (आरएचओ-1) के ब्लॉक बी का पार्क, सेक्टर रो-टू स्थित गोलचक्कर, सेक्टर पाई वन के ए ब्लॉक के एकांकी एंक्लेव स्थित पार्क, स्वर्णनगरी का सेंट्रल पार्क, सेक्टर म्यू वन के ए ब्लॉक, म्यू टू के पार्क नंबर दो, ज्यू वन का सेंट्रल पार्क, ज्यू टू का डी ब्लॉक व सेक्टर ज्यू थ्री के सी ब्लॉक के पार्क में ओपन जिम लग चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-सभी विपक्षी एकसाथ आ जाएं तो भी बीजेपी ही जीतेगी, मोदी न होते तो मंदिर..

UP Election 2022: यूपी के चुनाव में फिर उछला कब्रिस्तान का मुद्दा, योगी ने कहा- पहले सरकारी पैसा कब्रिस्तान पर खर्च होता था

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget