एक्सप्लोरर

Noida: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, NTPC के रिटायर्ड महाप्रबंधक को बनाया शिकार

UP News: नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजों ने एनटीपीसी रिटायर्ड के महाप्रबंधक से ठगी की है. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Fraud In Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा (Noida) में बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के सेवानिवृत्त अपर महाप्रबंधन से ठगी की वारदात को अंजाम दिया. जालसाजों ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठगी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-62 के आकांक्षा अपार्टमेंट निवासी सत्यदेव सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने प्राथमिकी की हवाले से बताया कि सत्यदेव सिंह को अनजान नंबर से संदेश आया, जिसमें घर बैठे ऑनलाइन काम करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया.

खाते में पैसे डालकर जाल में फंसाया
उन्होंने बताया कि जालसाजों ने शुरुआत में काम के बदले मुनाफा की रकम शिकायतकर्ता के खाते में डाली, जिसके बाद उन्हें और मुनाफे के लिए निवेश का झांसा दिया. पुलिस ने बताया कि लालच में आकर सिंह ने 26 बैंक खातों में 31,02 257 रुपये भेज दिये. जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. यादव ने बताया कि जिन खातों में रकम भेजी गई, उनकी जांच की जा रही है.

सेक्टर-105 में 13 लाख की ठगी
एक अन्य मामले में, नोएडा के सेक्टर-105 निवासी शशांक गौड़ से भी ऑनलाइन काम मुहैया कराने का झांसा देकर 13 लाख रुपये से अधिक ठग लिये. साइबर अपराध थाना प्रभारी रीता यादव के अनुसार, शशांक ने शिकायत में आरोप लगाया कि बीते दिनों उनके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया और यू-टयूब चैनल को लाइक करने के काम के बदले मुनाफे का लालच दिया.

उन्होंने बताया कि शशांक को कई बार मुनाफे का भुगतान किया गया और इसके बाद निवेश का झांसा देकर उनसे 13,2800 रुपये कई खातों डलवा लिये. यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी-उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी के बाद गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget