एक्सप्लोरर

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरा आज, हॉट कुक्ड मील योजना का करेंगे शुभारंभ

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरा पर 403 करोड़ की लागत वाली हॉट कुक्ड मील योजना की शुरुआत करेंगे. जिसे 35 जिलों में 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू किया जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह अयोध्या से 403 करोड़ की लागत वाली योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं. दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी के दौरान बंद हो चुकी हॉट कुक्ड मील योजना को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. फिलहाल 403 करोड़ की लागत वाली इस योजना की शुरुआत राज्य के 35 जिलों में 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या के पुलिस लाइन में पहुंचेंगे. अयोध्या दौरे के शेड्युल के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और तकरीबन तीन घंटे जिले में बिताएंगे. इस दौरान वह 10 बजकर 25 मिनट पर कंपोडिट विद्यालय में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ करेंगे. जहां से वह 11 बजकर 20 मिनट पर कंपोजिट विद्यालय से पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे.

राम लला के भी करेंगे दर्शन

पुलिस लाइन के रवाना होकर 11 बजकर 40 मिनट पर राम कथा पार्क हैलीपैड पर पहुंचेंगे. जहां पर 11 बजकर 45 मिनट पर हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन और पूजन करेंगे. जिसके बाद वह 12 बजे रामलला के दरबार पहुंचकर राम लला की आरती करेंगे. यहां पर भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन भी करेंगे. फिर वह 12 बजकर 20 मिनट पर बड़ा भक्त मंदिर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद वह 1 बजे दोपहर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

2016 में बंद हुई थी हॉट कुक्ड मील योजना 

बता दें कि हॉट कुक्ड मील योजना के तहत 35 जिलों के 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया जाएगा. इन आंगनबाड़ी केंद्रों में रजिस्टर्ड 3 से 6 साल तक के बच्चों को गर्मा गरम खाना दिया जाएगा. बता दें कि साल 2016 तक बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग की ओर से 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का संचालन किया जा रहा था. जिसे साल 2016 में समाजवादी पार्टी की तत्कालिन सरकार ने बंद कर दिया था.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: योगी सरकार के हलाल उत्पादों के बैन पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोले सपा अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget