एक्सप्लोरर

झारखंड के गुमला में किशोरी के साथ गैंगरैप, एक नाबालिग समेत पांचों आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना निकल कर सामना आई है. मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थानांतर्गत एक गांव में गैंगरेप की घटना के एक नाबालिग समेत पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को यह सफलता अपराध के चार दिन बाद मिली.

पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि 10 अक्टूबर को गैंगरेप की इस घटना के आरोपियों इलियास मिंज (23) अमरजीत तिर्की (18) सुभाष चीक बड़ाईक (24), सुमित टोप्पो (18) और एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग पीड़िता को एक लड़के ने गाना सुनने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिया था. लड़की के हाथ में गाना सुनने वाले इस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देखकर एलियास नामक युवक ने यह कह कर उससे ले लिया कि इसे तुम्हारे साथी ने उसे देने के लिए कहा है.

उन्होंने बताया कि जब लड़की के साथी को इस बात जानकारी हुई तो उसने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इलियास को देने पर आपत्ति जताई और कहा कि उसने यह उपकरण इलियास को देने के लिए नहीं कहा था. अपने दोस्त की आपत्ति पर पीड़िता 10 अक्टूबर की रात इलियास के पास अपना इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वापस लेने गयी. उस समय इलियास एक अन्य युवक के साथ शराब पी रहा था.

उसने किशोरी के साथ कथित तौर पर आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वहां मौजूद दूसरे युवक ने भी इस बात का खुलासा करने का भय दिखाकर उससे रेप किया. पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने पर वहां तीन और युवक पहुंच गये और उन्होंने भी नाबालिग के साथ रेप किया.

इस बात की जानकारी उस दिन किसी को नहीं हुई. लेकिन घटना की जानकारी किसी के माध्यम से पीड़िता के भाई के कान में पहुंची तो उसने एक आरोपी को फटकारते हुए धमकी दी तो आरोपियों ने भी मिलकर अगले दिन पीड़िता के भाई को धमकाया और कहा कि इस बात को यहीं खत्म करो अन्यथा ठीक नहीं होगा.

इसके बाद पीड़िता के भाई ने अपने घर में इस बात की जानकारी दी और पीड़िता से पूछताछ की जिसके बाद सभी परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पूरे गांव को इस घटना की जानकारी दी और मंगलवार को इस मामले पर गांव में बैठक हुई.

पुलिस ने बताया कि इलियास अपराधी किस्म का युवक है और वह पहले जेल जा चुका है, इसलिए गांव वालों ने मिलकर दो युवकों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी और इस दौरान एक आरोपी के पैर में टांगी से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया. उस समय मौके का फायदा उठाते हुए अन्य तीन युवक गांव से भागने में सफल रहे.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जब घायल आरोपी अस्पताल इलाज कराने के लिए चैनपुर आया तब पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली और तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता के घरवालों से संपर्क कर धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. युवती की चिकित्सिकीय जांच करायी गयी और पांचों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल और बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया.

पुलिस ने घायल आरोपी की शिकायत पर पीड़िता के दो भाइयों और चाचा के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसके चलते पीड़िता के परिजनों और गांव वालों में काफी गुस्सा है.

इसे भी पढ़ेंः Explained: खतरे में पाक पीएम इमरान खान की कुर्सी, मरियम नवाज की अगुवाई में लामबंद हुए 11 विपक्षी दल

अमेरिका में हुई समलैंगिक शादी को लेकर भारत में गुस्सा, क्यों भड़का कर्नाटक का कोडावा समुदाय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget