एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली में कर रहे हैं ताबड़तोड़ बैठकें

पार्टी नेताओं से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे. दिल्ली में उनकी ताबड़तोड़ बैठकें जारी हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार दोपहर को लखनऊ से दिल्ली पहुंचे थे. इसके बाद वो बीजेपी के शीर्ष नेताओं से ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं. पार्टी नेताओं से मिलने के बाद सीएम योगी अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे.

योगी ने ट्विटर पर लिखा, ''माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी का हृदयतल से आभार.''

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. सवा घंटे से अधिक समय की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से कोई संवाद नहीं किया और सीधे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास की ओर निकल गए.

योगी ने ट्वीट कर कहा, ''आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ. अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार.''

योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की थी

बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर उनसे तकरीबन डेढ़ घंटे चर्चा की थी. शाह के साथ बैठक में योगी ने उन्हें 'प्रवासी संकट समाधान' रिपोर्ट की एक प्रति भी दी.

अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी. दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की थी.

योगी की दिल्ली यात्रा से पहले जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थामा है

इसके बाद योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने और उनकी, पार्टी के शीर्ष नेताओं से इन मुलाकातों के दौर को बीजेपी की, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. योगी की दिल्ली यात्रा से ठीक एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थामा है.

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधान परिषद के सदस्य एके शर्मा भी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है और पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं. शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी का विश्वस्त माना जाता है. हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि जितिन प्रसाद और शर्मा को इस संभावित विस्तार में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

PM Modi-Yogi Meet: पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक खत्म, करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात

बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे ओम प्रकाश राजभर, कहा- दिल्ली से लेकर लखनऊ तक ड्रामा चल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget