एक्सप्लोरर

यूपी फिर बना देश में नंवर वन राज्य, 7 साल में हुई 8 गुना बढ़ोतरी, देखें आंकड़े

यूपी में बैंकों की 20,416 शाखाएं, 4,00,932 बैंक मित्र और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) सखी, 18,747 एटीएम और 4,40,095 बैंकिंग केंद्र मौजूद हैं. डिजिटल लेनदेन के मामले में पूरे देश में नंबर वन बन गया है.

UP Digital Transaction: उत्तर प्रदेश डिजिटल लेनदेन के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया है. 2017-18 में जहां प्रदेश में 122.84 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे. वहीं 2024-25 में दिसंबर 2024 तक यह आंकड़ा 1024.41 करोड़ तक पहुंच गया, यानी महज सात सालों में यूपी में डिजिटल लेनदेन 8 गुना बढ़ गया है.

यूपी में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा जरिया यूपीआई (UPI) है. राज्य में आधे से ज्यादा ट्रांजैक्शन यूपीआई के माध्यम से हो रहे हैं. सरकार और बैंकों के प्रयासों से प्रदेश के कोने-कोने तक डिजिटल बैंकिंग की सुविधा पहुंच चुकी है. गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, लोगों में वित्तीय जागरूकता आई है और डिजिटल उपकरण भी आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं. इसका सीधा असर यूपी के डिजिटल लेनदेन पर पड़ा है.

कैसे बदली यूपी की तस्वीर?
प्रदेश में बैंकों की 20,416 शाखाएं, 4,00,932 बैंक मित्र और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) सखी, 18,747 एटीएम और 4,40,095 बैंकिंग केंद्र मौजूद हैं. इन सुविधाओं के चलते लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती. गांवों में भी अब लोग आसानी से ऑनलाइन पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं.

सरकार ने भी डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत यूपी में करोड़ों खाते खुले, जिससे गरीबों को बैंकिंग से जोड़ा गया. सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होने लगा. कोरोना काल में डिजिटल भुगतान का चलन और बढ़ा, जिससे यूपी में कैशलेस ट्रांजैक्शन की आदत बन गई.

यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए

यूपी ने पूरे देश में मारी बाजी
उत्तर प्रदेश अब डिजिटल लेनदेन के मामले में पूरे देश में नंबर वन बन गया है. यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल के कारण छोटे व्यापारी, किसान, दुकानदार और आम नागरिक तेजी से डिजिटल बैंकिंग को अपना रहे हैं. यूपी की यह तरक्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता को भी दर्शाती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget