एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए

यूपी विधानसभा सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल, उपचुनाव, महाकुंभ समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी. सीएम ने सपा और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा.

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सदन में अपनी बात रखी. संभल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए. इससे इतर कुछ नहीं.

सीएम ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई. उसको खोजना हमारा काम था. हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि सपा भले डॉ. राममनोहर लोहिया को अपना आदर्श मानती हो लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चली. 

सीएम ने कहा कि सपा डॉ. लोहिया के आदर्शों से दूर जा चुकी है. लोहिया जी ने कहा था कि राम, कृष्ण, शंकर भारत के आदर्श हैं लेकिन सपा को इन तीन देवताओं पर कोई भरोसा नहीं है.

विधानसभा में सीएम ने दावा किया कि महाकुंभ में लूट, छेड़खानी, हत्या, अपहरण की एक भी घटना नहीं हुई. 66 करोड़ लोग आए और सुरक्षित अपने घर गए.

उपचुनाव की बात करते हुए उन्होंने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि चुनाव कैसे जीता जाता है यह चच्चू से बेहतर कौन जानता है.

सीएम ने कहा कि महाकुंभ में भारत के विकास और विरासत की छाप दिखाई दी. महाकुंभ में कोई जाति, धर्म , क्षेत्र का भेदभाव नहीं दिखाई दिया. इस दौरान सीएम योगी ने महाकुंभ से हुए आर्थिक लाभ के बारे में विधानसभा में बताया. 

बजट 2025 की बात करते हुए सीएम ने कहा कि बजट  अलग अलग थीम पर है. यह हमारा नौंवा बजट था. हमारा पहला बजट 2017-18 में किसानों को समर्पित था. 2020 का बजट प्रदेश बीके युवाशक्ति को,21 का बजट स्वावलम्बन , 22 का बजट आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश ,24 का बजट लोकमंगल से रामराज्य की अवधारणा को समर्पित था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 का बजट अन्नदाता किसान युवा महिला गरीब को समर्पित करते हुए वंचित को वरीयता थीम पर आधारित था.

होली 2025 से पहले यूपी में शराब की दुकानों के लिए नया नियम, सीएम योगी ने दिए निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget