एक्सप्लोरर

UP Crime: कानपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता के घर पर हमला, साथियों ने किया जोरदार हंगामा

Kanpur Crime: कानपुर में एक समुदाय के लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ता के परिजनों पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

Kanpur News: कानपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता के परिजनों पर हमला किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बीती रात बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. हंगामे और विवाद को बढ़ता देख मौके पर डीसीपी ,एडीसीपी साउथ और सर्किल के एसीपी सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. करीब तीन घंटे चले इस हंगामे के बाद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए .

मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव का है जहां रहने वाले पुनीत यादव बजरंग दल कार्यकर्ता हैं. परिवार में भाई कल्लू, संतोष व उनकी मां रामा और भाभी लता, बहन प्रीति हैं. वहीं पड़ोस में ही राजा हुसैन अपने परिवार के साथ रहता है. बीते अप्रैल माह में कुत्ते काटने को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हुआ था तब पुलिस ने दोनों तरफ से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किए थे साथ ही उस मामले में पुनीत को जेल भी भेजा गया था. पुनीत बीते मंगलवार को ही जेल से जमानत पर बाहर आया था.

पोस्टर लगाने को लेकर हुआ था विवाद
बुधवार शाम के वक्त पुनीत विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल के द्वारा गुरुवार को निकाली जाने वाली शौर्य यात्रा के प्रचार के लिए मोहल्ले में पोस्टर चस्पा कर रहा था. आरोप है कि तभी पड़ोसी राजा हुसैन और उसके कुछ साथी पोस्टर चस्पा करने का विरोध करने लगे. जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली देने लगे. आरोप है कि कुछ देर बाद राजा हुसैन अपने और साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और उनकी मां, बहन और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में सभी घायल हो गए.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे. साथ ही सभी बाद में थाने पहुंच गए जहां भी हंगामा जारी रहा. बवाल बढ़ने की जानकारी पर साउथ जोन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को काफी प्रयास के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. 

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में पहले से भी विवाद है. थाना पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. दोनों ओर से घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है. पुनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur News: रंगदारी नहीं देने पर विधायक के गुर्गों ने जेसीबी से उखाड़ डाली 7 किमी सड़क, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget