एक्सप्लोरर

Shahjahanpur News: रंगदारी नहीं देने पर विधायक के गुर्गों ने जेसीबी से उखाड़ डाली 7 किमी सड़क, केस दर्ज

UP News: ठेकेदार शकुंतला सिंह ने बताया कि जगवीर सिंह नाम के शख्स ने खुद को विधायक का करीबी बताकर उससे रंगदारी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इनकार किया तो वो नाराज हो गया.

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां ठेकेदार से रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने सात किमी तक नई सड़क को उखाड़ दिया. दबंगों ने खुद को स्थानीय विधायक का आदमी बताया था, जिसके बाद ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी, लेकिन जब ठेकेदार ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने जेसीबी से पूरी सड़क ही खोद डाली. यही नहीं उन्होंने वहां पर काम कर रहे मजदूरों से मारपीट की और मशीनों को आग के हवाले कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. 

मिली जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर में जैतीगंज से दातागंज तक सड़क मार्ग पर काम चल रहा था. पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका ठेका गोरखपुर का शकुंतला एंटरप्राइजेज को दिया गया था. टीओआई के अनुसार, ठेकेदार शकुंतला सिंह का कहना है कि उनके पास जगवीर सिंह नाम का एक व्यक्ति आया था, जिसने बताया कि वो स्थानीय विधायक का आदमी है. इसके बाद उसने उनसे रंगदारी मांगी थी, लेकिन जब ठेकेदार ने इसे देने से मना कर दिया तो नाराज हो गया.

रंगदारी न मिलने पर खोदी सड़क

सोमवार को जगवीर सिंह अपने गुर्गों के साथ आया और पूरी सात किमी सड़क को जेसीबी लगाकर उखड़वा दिया. पुलिस ने इस मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जगवीर समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी जगवीर सिंह फरार बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो आरोपी को कई बार विधायक के साथ भी देखा गया है. इस मामले में डीएम उमेश सिंह ने जांच शुरू कर दी है. 

तीन लोगों को गिरफ्तार किया

डीएम उमेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि मुख्य आरोपी जगवीर अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. उसकी तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Deoria Murder: 'हम अपन घर गिरे न देई..', देवरिया हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं मृतक प्रेमचंद यादव की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget