एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राशन, पेंशन और मुफ्त बिजली समेत ओम प्रकाश राजभर ने किए ये बड़े वादे, मोदी-योगी पर साधा निशाना

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने मोदीनगर में कश्यप समाज का सम्मेलन किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने मोदीनगर में कश्यप समाज के सम्मेलन में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. ओपी राजभर ने कश्यप समाज को संबोधित करते हुए बीजेपी को बहुत ही झूठी पार्टी बताया. इस रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी खूब निशाना साधा. 

बीजेपी को बताया झूठी पार्टी
गाजियाबाद के मोदीनगर में कश्यप समाज के सम्मेलन में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. सम्मेलन में उन्होंने कश्यप समाज को संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी झूठी पार्टी है, इसके सारे वादे झूठे हैं. बीजेपी पिछड़ों की हितैषी नहीं है. ओपी राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव से पहले ही पैदल कर दिया है. उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि समय है बदलाव का और आपको इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है. आपको समाजवादी पार्टी की सरकार को फिर से बनवानी है.

UP Election 2022: राशन, पेंशन और मुफ्त बिजली समेत ओम प्रकाश राजभर ने किए ये बड़े वादे, मोदी-योगी पर साधा निशाना



मिलेंगी मुफ्त सेवाएं
सुभासपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यदि आप ऐसा करते हैं तो पूरे राज्य में गरीबों को बिजली मुफ्त में दी जाएगी. इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदेशवासियों को मुफ्त दी जाएंगी. महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए की पेंशन दी जाएगी. हमारी सरकार बनने पर पूरे 5 साल गरीबों को राशन मुफ्त दिया जाएगा. बता दें कि ओपी राजभर की पार्टी का सुभासपा का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है. इसी गठबंधन का हिस्सा रालोद भी है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अमेठी समेत तीन सीटों पर BSP ने किया उम्मीदवारों के नाम का एलान, जानें- किसे मिला टिकट

यूपी में नाइट कर्फ्यू को लेकर वरुण गांधी ने कसा तंज, बोले- दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget