एक्सप्लोरर

UP Election 2022: भदोही सभा में यूपी के मंत्री का अपनी ही सरकार पर आरोप, कहा नहीं हुआ कोई काम

Bhadohi News: भदोही में यूपी सरकार के मंत्री गोपाल गुप्ता नन्दी ने व्यापारियों को संबोधित किया. इस दौरान वे भूल गए कि 2017 से 2021 तक उनकी ही सरकार थी.

UP Assembly Election 2022: भदोही में उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सपा बसपा कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई है. वहीं भाषण देते देते माननीय मंत्री नन्दी जी भूल गए की 2017 से 2021 तक भाजपा की सरकार रही है. मंत्री ने कहा की 2022 में भाजपा की सरकार बनानी है क्योंकि इस दौरान अखिलेश यादव ने कोई काम नहीं किया है. 

आगाज 2022 में शामिल होने को कहा
भदोही विधानसभा क्षेत्र के शहर कोतवाली अंतर्गत रामलीला के मैदान में वैश्य समाज के व्यापारियों को संबोधित करने के लिए एक जनसभा का आयोजन किया गया. जिसमें कैबिनेट मंत्री नन्दी ने सभी को एकजुट होने का आह्वाहन किया है और कहा की वैश्य समाज को अपनी ताकत का अहसास कराने की जरूरत है. वहीं मंत्री नन्दी ने चैयरमैन अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संगीता खन्ना, भारतीय वैश्य चेतना महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतीश गांधी सहित समाज के अन्य लोगों से अपील की. अपनी अपील में कहा की जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी जिम्मेदारी होगी. इस वैश्य जनसभा का मूल उद्देश्य यह है की आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए 8 जनवरी को कानपुर में आगाज 2022 नामक रैली का कार्यक्रम है. जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के प्रमुख मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता मौजूद रहेंगे. तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. 

सपा सरकार में हुई गुंडागर्दी
रामलीला परिसर में सभा के माध्यम से वैश्य समाज को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा की समाजवादी सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी. वहीं जगह जगह सीरियल ब्लास्ट होते थे. व्यापारियों को खुलेआम लूटा जाता था तो वहीं हमारे समाज की बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं थी. उनकी इज्जत आबरू को तार तार किया जाता था. कोई सुनने वाला नहीं था लेकिन भाजपा में योगी मोदी की सरकार बनने पर अपराधी जेल में हैं या तो भाग गए या तो सुधर गए. वैश्य समाज से जुड़ा होने और संख्या बल के नाते हमे मंत्री बनाया गया ताकि वैश्य समाज और बेहतर बनाने का काम कर सकुं. मंत्री नन्दी ने कहा की सपा बसपा कांग्रेस और अन्य सभी केक के एक टुकड़े की तरह है. जैसे सदन गोल होता है वैसे केक गोल होता है और जैसे उसे काटते है. एक बाइट निकालते है और उसी से सबको खिलाते है और बाकी जो बचता है वो भाजपा है. 

ये भी पढ़ें-

Gwalior News: नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों पर दिए बयान को लेकर दी सफाई, बोले- सरकार ने अच्‍छे कानून बनाए थे

UP Nigh Curfew News: देखें, पीलीभीत में पहले दिन नाइट कर्फ्यू का कितना असर पड़ा? 'ABP गंगा' ने किया रियलिटी चेक

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget