एक्सप्लोरर

UP Election 2022: भदोही में अपना दल के बागी नेता को JDU ने बनाया उम्मीदवार, बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिन ब दिन राजनीति गरमाती जा रही है. यहां बिहार राज्य में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने अपना दल के प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिन ब दिन राजनीति गरमाती जा रही है. यहां बिहार राज्य में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भदोही विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. अपना दल (एस) से बागी हुए डीएम सिंह गहरवार को अपने पाले में कर चुनाव मैदान में उतार जनपद की राजनीति को ठंड में भी गर्म कर दिया है. हालांकि इस विधानसभा से सपा को छोड़ बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. 

क्या था आरोप
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जदयू ने भदोही में अपना अधिकृत प्रत्याशी खड़ा कर राजनीति के गलियारे में भूचाल पैदा कर दिया है. यहां पर उन्होंने सालभर पहले बागी हुए अपना दल (एस) से राजनीति की शुरुआत करने वाले पढ़े लिखे युवा नेता डीएम सिंह गहरवार पर अपना दांव खेल दिया है. ज्ञात हो की इस युवा नेता ने प्रदेश सचिव के पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था. तब गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि अनुप्रिया पटेल की पार्टी नहीं कारपोरेट कंपनी है. डीएम ने कहा की पार्टी में रहते हुए और इस्तीफा देने के बाद भी नशा मुक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि पर दो साल से काम कर रहा हूं.

बीजेपी पर कही ये बात
जदयू प्रत्याशी ने कहा कि बीजेपी सहित अन्य पार्टियां कहती कुछ हैं और करती कुछ है. लेकिन जदयू ने बिहार में नशे के कारोबार को बंद कर साबित कर दिया की यही पार्टी युवाओं को सही दशा और दिशा दे सकती है. इसीलिए मैं और मेरी पूरी टीम प्रभावित हुई है. हम अब जदयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी ने हमें भदोही विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके लिए हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद भ्रष्टाचार, माफियाओं व दलालों पर सीधा वार होगा.

क्यों नहीं हुआ गठबंधन
वहीं जदयू के भदोही जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है और बीजेपी गठबंधन सरकार में शामिल भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी बीजेपी से गठबंधन करना चाहती थी लेकिन बात नहीं बन पाई. यूपी में बीजेपी अपने को राजा समझती है इसीलिए सातवें आसमान पर है. यहां सातवें चरण के चुनाव में सब पता चल जायेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा की पार्टी प्रदेश के कई सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. इसी के तहत पार्टी ने भदोही विधानसभा सीट से डीएम सिंह गहरवार को टिकट दिया है. पार्टी जिले के ज्ञानपुर व औराई (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेंगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: आगरा में दिखा CM योगी का अनोखा रूप, मुस्लिम महिला के बच्चे को गोद में लिए आए नजर

UP Election 2022: गोंडा की इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें- किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget