एक्सप्लोरर

UP election 2022: पीएम के कार्यक्रम को लेकर मंत्री नंदी का कानपुर दौरा, विपक्ष पर कसा तंज पुछा बहुत चालाक बेटा कौन

Kanpur News: कानपुर में आठ जनवरी को पीएम मोदी का आगाज 2022 कार्यक्रम है. इसको लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कानपुर में एबीपी गंगा से बातचीत की.

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यापारियों का भी काफी महत्व है और एक बड़ा वोट बैंक व्यापारियों का है. जिसको लेकर प्रधानमंत्री के अलावा सभी पार्टियों के नेता साधने में लगे हैं. जिसको लेकर यूपी सरकार उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ जनवरी को व्यापारियों को लेकर आगाज 2022 कार्यक्रम करने जा रही है. इसी कार्यक्रम के संबंध में उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी व्यापारियों से मिलने बरेली पहुचें. उन्होंने मंडल भर के व्यापारियों से कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी इस कार्यक्रम में शामिल हों. व्यापार को कैसे रफ्तार मिले उस पर इस कार्यक्रम में मंथन होगा. इस कार्यक्रम में रेहड़ी, पटरी वाले से लेकर हर तरह का व्यापारी मौजूद रहेंगे. 

व्यापारी हमारे साथ 
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एबीपी गंगा के संवाददाता अनूप मिश्रा से एक्सक्लुसिव बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करना, दंगा करना, दंगाई अपना अधिकार मानते थे. उनको सरकार का संरक्षण प्राप्त था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदेश को गुंडो और माफियाओं से मुक्त करने का काम किया. गुंडे जेल चले गए या प्रदेश छोड़कर चले गए या फिर बहुत दूर चले गए जहां से उनका आना असंभव है. आज प्रदेश गुंडों, माफियाओं से मुक्त है, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है. इसमें व्यापार खूब तररक्की कर रहा है. व्यापार को और तेज तरक्की कैसे मिले उसी को लेकर 8 जनवरी को कानपुर में एक बड़ा कार्यक्रम है. आज दुनिया में उत्तर प्रदेश व्यापार के लिए सबसे अच्छा राज्य है. 2022 में व्यापारी हमारे साथ हैं.

बहुत चालाक बेटा कौन
मंत्री नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव बचकानी हरकत और बचकानी बाते करते हैं ये जग जाहिर है. एक जोक के माध्यम से कैबिनेट मंत्री नंदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी से पूछा जाए कि बहुत चालाक बेटा कौन है. तो मुलायम सिंह से जाकर पूछे मूर्ख बेटा हो तो उसके बारे में सोनिया गांधी से जाकर के पूछे. अखिलेश यादव जी को तो कुछ पता नहीं है वो तो अपने पिता जी की गद्दी पर आकर बैठ गए. उन्होंने तो कुछ किया नहीं, फेसबुक ट्विटर और वीडियो गेम खेलने में 5 साल निकाल दिए. मुस्लिम समाज का वोट कैसे मिल जाये उसके लिए ओसामा बिन लादेन का नाम लेंगे तो कभी जिन्ना को आदर्श बताते हैं.

विपक्ष पर लगा ये आरोप
नंदी ने कहा कि ये सपा की झूठ फरेब वाली सरकार नहीं है. ये कांग्रेस की वादों वाली सरकार नहीं है. न ये बसपा की मायाबी सरकार है, जिसे केवल रुपयों से मतलब है कि तिजोरी कैसे भरी जाए. सपा की सरकार में यादवों को भी नहीं छोड़ा गया. उनसे भी 10 लाख रुपये लेकर नौकरी दी गई. बसपा में दलितों को भी पैसे लेकर नौकरी दी गई. हमारी सरकार में सभी जाति-धर्म के लोगों को बिना किसी रिस्वत के नौकरी दी गई. वही नंदी ने कहा कि बरेली से जल्द ही प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर के लिए उड़ान शुरू हो इसके लिए सभी एयरलाइन कंपनियों से बात चल रही है. गौरतलब है कि बरेली से अभी दिल्ली, मुम्बई और बैंगलुरु के लिए रोजाना फ्लाइट चल रही है. 

ये भी पढ़ें-

Moradabad News: घरेलू हिंसा से परेशान महिला को पति ने दिया तीन तलाक, किया केस तो अब मिली ये धमकी

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget