एक्सप्लोरर

UP News: शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुमे की नमाज, पुलिस रही अलर्ट, जानें - कैसी थी तैयारी?

उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. यहां बीते 3 और 10 जून को नमाज के बाद हिंसा हुई थी जिसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है.

UP Friday Prayer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज (Friday Prayer) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 3 और 10 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर (Kanpur) और सहारनपुर (Saharanpur) सहित कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. 

कानपुर में ऐसा रहा माहौल

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने कानपुर नगर की हिंसा का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी थी कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए. कानपुर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को सभी प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज में भाग लिया. वहीं, पुलिस कर्मी अलर्ट पर रहे. रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की इकाइयों के साथ स्थानीय पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च किया.

कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) कानून—व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि 'यहां शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. हम कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं के संपर्क में रहे और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.' सहारनपुर में 3 जून और 10 जून को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में पथराव, प्रदर्शन और नारेबाजी हुई थी.

सहारनपुर में भी शांति से अदा की गई नमाज

सहारनपुर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई. पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले में मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई और नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-शांति और भारी गर्मी से निजात के लिए वर्षा की दुआयें मांगी. राज्य भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त बल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं. 

प्रयागराज का भी जान लें हाल

प्रयागराज में भी पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में 10 जून को पथराव हुआ था और वहां भी शांतिपूर्ण तरीके से शुक्रवार की नमाज अदा की गई. प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने कहा कि 'प्रयागराज और आसपास के जिलों के सभी इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज पढ़ी गई.' उन्होंने कहा, 'पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' जानकारी के अनुसार अलीगढ़, बरेली, शामली, हाथरस और अन्य जिलों में भी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. 

Gonda News: बीजेपी सांसद ने नवाबगंज पुलिस को जमकर लगाई फटकार, शिकायत करने वाले को ही उठा ले गई थी पुलिस

अतिरिक्त बल के अलावा कई जिलों में स्थानीय पुलिस ने दोपहर में नमाज के आसपास व्यस्त इलाकों में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया. पुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में तीन और 10 जून को राज्य के विभिन्न शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. राज्य पुलिस ने हिंसक घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए इन 10 जिलों में 20 प्राथमिकी दर्ज कीं और 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें -

Kanpur Dehat News: नहाते वक्त यमुना के तेज बहाव में बहे मामा-भांजे, कड़ी मशक्कत के बाद भी प्रशासन के हाथ खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget