एक्सप्लोरर

बारात में शामिल होने गया था युवक, अमेठी में खेत में मिला गला कटा शव, पुलिस ने शुरू की जांच

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेटी में गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने गए युवक की गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद युवक के शव को उसी के खेत में फेंक दिया गया.

Amethi News: यूपी के अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई जहां देर रात गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने युवक का शव खेत में ही फेंक दिया. देर रात से युवक को तलाश रहे परिजन जब खेत की तरफ पहुंचे तो युवक का खून से लथपथ शव मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा मठिया गांव का है, जहां का रहने वाला संजीव मिश्रा (27) देर रात गांव में ही आई एक बारात में शामिल होने गया था. युवक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कहीं पता ना चला. परिजन आज सुबह युवक को खोजते खोजते खेतों की तरफ पहुंचे तो खेत के बीच में युवक का शव पड़ा था जिसका गला कटा हुआ था. 

युवक का शव उसके खेत में ही बरामद
युवक के मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि हत्यारों ने उसकी हत्या किसी और जगह पर की और शव को लाकर उसी के खेत में फेंक दिया. पूरे मामले पर जामो एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की तरफ से एक व्यक्ति से विवाद होने की जानकारी दी गई है हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

पिता है बैंक कैशियर
मृतक संजीव मिश्र के पिता रजनीश मिश्रा केनरा बैंक की जामो शाखा में कैशियर के पद पर तैनात हैं. रजनीश के मुताबिक 5 दिन पहले उनके बेटे का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था और उसी व्यक्ति ने उनके बेटे की हत्या की है. वही एसपी अनूप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बात की. एसपी ने कहा कि मृतक संजीव मिश्रा के सर पर चोट के निशान हैं. फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

(अमेठी से अखिलेश माही की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, यूपी में 12 दिसंबर तक इन रूट्स पर बंद रहेगी ट्रेनें, रेलवे ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget