एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ जेल में कैदी ने सीवर टैंक में कूदकर की आत्महत्या, हत्या के केस में था आरोपी

Prisoner Suicide: मंगलवार को अलीगढ़ जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली. जिसका पता सीसीटीवी कैमरे के जरिए चला. ये कैदी धारा 302 और 34 का आरोपी था.

Aligarh Jila Jail: अलीगढ़ जिला जेल में मंगलवार को एक बंदी ने सीवर टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली. बंदी हाथरस जिले का रहने वाला था और सामूहिक हत्या के आरोप में जेल में बंद था. बंदी की मौत का पता जेल अधिकारियों को तब चला जब उसको पेशी पर ले जाने के लिए उसका नाम पुकारा गया और वह मौजूद नहीं मिला. उसके बाद जेल के परिसर के अंदर उसकी खोज हुई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. तब पता चला कि वह सीवर टैंक में उतर गया है. टैंक की जब तलाशी ली गई तो उसकी लाश पड़ी हुई थी. पुलिस ने उसके शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

हत्या के केस में था बंद
अलीगढ़ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज हमारे बंदी मोनू सन ऑफ विष्णु जो हाथरस के रहने वाले थे मृत पाए गए हैं. उनके खिलाफ 302, 34 आईपीसी में विरुद्ध मुकदमें चल रहे थे. 13 नवंबर को ही इनको गिरफ्तार किया गया था. इनके बाद दो साथी और थे. इसी प्रकरण में आज उनकी पेशी होनी थी और जब इनका नाम अनाउंस किया गया तो यह पता नहीं चला की कहां गए हैं. लेकिन यह अपने ही अहाते में थे. कैदी ने गटर ढक्कन खोल कर उसमें छलांग लगा ली थी.

सुबह के समय हुई घटना
यह 13 नवंबर को 302 यानि सामूहिक हत्या के मामले में आए थे. इनकी 9:50 बजे पर नंबरदार की बदली होती है और थोड़ी देर बाद ही नंबरदार वहां पर पहुंचा था. यह सुबह 9:40 बजे से 9:50 बजे के बीच की घटना है. आज की घटना जो हमने उसको खोजना शुरू किया तो खोजते हुए बहुत टाइम लग गया. जब सीसीटीवी देखा गया तो देखने के बाद ही उसका पता चला. जेल अधीक्षक ने बताया कि उनका पंचनामा हो गया है. फॉरेंसिक टीम भी आई थी और परिवारिक जनों को बता दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP Chunav 2022: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला, कहा- प्रदेश में उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है

UP Chunav 2022: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला, कहा- प्रदेश में उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी को न्याय दिलाने के लिए यमकेश्वर से चुनाव में उतरेंगी अंकिता की मां? कांग्रेस समर्थन को तैयार
बेटी को न्याय दिलाने के लिए यमकेश्वर से चुनाव में उतरेंगी अंकिता की मां? कांग्रेस समर्थन को तैयार
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget