एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा के ब्लॉक प्रमुख पर गैंगरेप का आरोप, अब बीजेपी विधायक भी घिरे

UP News: आगरा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान का नाम सामूहिक दुष्कर्म में सामने आया है. जिसके बाद अब बीजेपी विधायक अरिदमन सिंह पर ब्लॉक प्रमुख को संरक्षण देने का आरोप लगा है.

Agra News: आगरा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान का नाम सामूहिक दुष्कर्म में नाम आ जाने से आगरा की सियासत गरमा गई है. बाह से कई बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के काफी करीबी लाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद विरोधी दल लगातार सवाल खड़े कर रहे. अरिदमन सिंह की पत्नी रानी पक्षालिका सिंह वर्तमान में बीजेपी से बाह विधानसभा से विधायक. आगरा की ताजगंज पुलिस ने लाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित युवती ने भी पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं.

ब्लॉक प्रमुख पर आरोप
बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे की रहने वाली युवती ने कल रात 112 नंबर पर कॉल करके अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी दी. इसको लेकर तत्काल पुलिस हरकत में आई और क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. पीड़ित युवती का कहना है कि करीब दो महीने रांग नंबर के जरिए लाल सिंह मेरे संपर्क में आया. उसने आशा वर्कर की नौकरी लगवाने के नाम पर आगरा बुलाया. उसके साथ 21 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

उसने कई बार अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रविवार रात को भी आगरा बुलाकर होटल अमर यात्री निवास में लाल सिंह और उसके सहयोगी जितेंद्र ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और बाद में फतेहाबाद रोड पर कार से उतारकर फरार हो गए. इस मामले में युवती ने लाल सिंह के अलावा जितेंद्र सिंह और देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र सिंह और देव को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

लाल सिंह को संरक्षण देने का आरोप
इस मामले में बाह से पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने अरिदमन सिंह पर लाल सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बलात्कार हुआ है जिसमें ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के साथ अरिदमन खड़े हुए हैं. इससे पहले मनौना गांव और खेड़ा देवीदास में भी ऐसी घटना सामने आई लेकिन उन घटनाओं को सत्ता के संरक्षण में दबा दिया गया. हम न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए सरकार और प्रशासन से अपील करते हैं.

कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटना से विपक्षी दलों को बीजेपी और बाह के कद्दावर नेता अरिदमन सिंह को घेरने का मौका मिल गया है. इस मामले में आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि रात में 112 नंबर पर एक युवती द्वारा दुराचार की सूचना दी गई थी. तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है और बाकी सह अभियुक्तों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Weather and Pollution Report: अभी भी बादलों के घेरे में है यूपी, बारिश ने बढ़ाई ठंड और घटाया वायु प्रदूषण

Delhi-NCR Weather and Pollution Report: दिल्ली-एनसीआर में लौटी ठिठुरन वाली ठंड, राजधानी में प्रदूषण ने फिर दिखाया अपना प्रकोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget