एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बंद होने वाले हैं ये 32 प्राइवेट कॉलेज, जानिए क्या है वजह

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में 32 प्राइवेट कॉलेजों ने बंद करने के लिए आवेदन किया है, वहीं 48 कॉलेजों ने फार्मेसी कोर्स शुरु करने के लिए आवेदन किया है.

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के इंजिनिजरींग और मैनेजमेंट के 32 प्राइवेट कॉलेज बंद हो रहे हैं. अधिकारिक सुचना के अनुसार इन सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों के नामांकन में भारी कमी आई है. जिसके बाद इन कॉलेजों ने बंद करने के लिए आवेदन किया है. बताया जाता है कि पिछले तीन सालों से बंद होने वाले ऐसे कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. साल 2015-16 में 12, 2016-17 में 19 और अब 32 कॉलेज बंद हो रहे हैं. बताया जाता है कि इन 32 कॉलेजों में करीब छह से सात हजार बच्चे पढ़ते थे. जिनकी सलाना फीस 55 से 80 हजार के बीच थी. अधिकारिक सुचना के अनुसार राज्य में करीब 592 टेक्निकल और इंजिनियरींग कॉलेज हैं, इनमें से 16 सरकारी कॉलेज हैं. इन कॉलेजों में करीब 2.86 लाख बच्चे पढ़ते हैं.

क्या है कॉलेजों के बंद होने का कारण

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार AKTU के डिप्टी रजिस्टार ए के शुक्ला ने इस मामले में कोई भी कारण बताने से इनकार किया है. उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के ओर से केवल नो-अब्जेक्ट सर्टिफीकेट दिया जाता है. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ही इन आवेदनों के स्वीकार करने या रद्द करने पर निर्णय लेगा. रुढकी इंजिनियरींग और मैनेजमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट के निदेशक प्रणव जैन ने भी ये आवेदन किया है. वे कहते हैं कि पिछले साल हम बीटेक की 400 में से केवल 32 सीट ही भर सके थे. इस साल स्थिति और खराब हो गई है, अब हमारे पास कॉलेज बंद करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है. पिछले चार सालों से नामांकन की संख्या में लगातार कमी आ रही है. 

क्या कहता है शिक्षा विभाग

बोन महाराजा इंजिनियरींग कॉलेज मथुरा के सचिव नाम देव शर्मा हम पिछले 10 सालों से कॉलेज चला रहे हैं लेकिन पिछले चार सालों में हमारे यहां अधिकतर सीट खाली रह जा रही है. वहीं तकनीकी शिक्षा विभाग लखनऊ के एक वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि प्राइवेट कॉलेजों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है. अगर उनके यहां किसी एक कोर्स में नामांकन नहीं होता है तो वे उसे बंदकर के दूसरा चालू कर देते हैं. जब से सरकार ने मेडिकल दुकानदारों के लिए फार्मेसी की डिग्री अनिवार्य की है तब से फार्मेसी नए चलन में हैं. इस साल 48 कॉलेजों ने फार्मेसी के कोर्स के लिए आवेदन किया है और 290 कॉलेजों ने डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन किया है.  

ये भी पढ़ें-

UP TET Paper Leak: टीईटी पेपर लीक का क्या है गोरखपुर कनेक्शन, राय अनूप प्रसाद की गिरफ्तारी पर क्या कहते हैं उनके गांव के लोग

UP Weather and Pollution Report: यूपी में इस हफ्ते दिखेगा कोहरे का कहर, जानें- मौसम का पूरा हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget