एक्सप्लोरर

कुशीनगर चुनाव में नहीं उतरेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? वापस ले सकते हैं पर्चा! जानें- क्यों?

UP Lok Sabha Election 2024: कुशीनगर में मामला अब दिलचस्प होता जा रहा है. एक ओर जहां पिता पुत्र ने एक दूसरे के खिलाफ नामांकन किया है तो वहीं अब दावा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर्चा वापस ले सकते हैं.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से पिता और पुत्र दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ नामांकन किया है. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने इस सीट से एक दूसरे के मुकाबले में नामांकन किया. इसके बाद यह बात चर्चा का विषय बन गई कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. अब इसकी वजह सामने आई है. माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य सेफ लाइन ले कर चल रहे हैं.

स्वामी के बेटे उत्कर्ष मौर्य ने कुशीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है. कहा जा रहा है कि अगर उनका पर्चा खारिज हो जाता है तो स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगे. दावा है कि हो सकता है कि मौर्य इस सीट से चुनाव ही न लड़े और वो अपना नाम भी वापस ले सकते हैं.

जेल से निकलने के बाद पहली बार यूपी में अरविंद केजरीवाल, अखिलेश के साथ मंच करेगे साझा

जिला निर्वाचन अधिकारी कुशीनगर की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार बीजेपी से विजय कुमार दूबे, अपना दल यूनाइटेड से अमिरुद्दीन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा से अजय प्रताप सिंह, भारतीय लोकनायक पार्टी से सुनील कुमार शुक्ल, आजाद अधिकार सेना से हरिकेश उम्मीदवार हैं. इसके अलावा भागीदारी पार्टी से श्याम बिहारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से उमेश सिंह, सुभावती भासपा से वेद प्रकाश मिश्र मैदान में हैं.

इसके साथ ही बहुजन मुक्ति पार्टी से शिव कुमार शर्मा, बसपा से शुभनारायण चौहान, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक से राजू, अतुल, रामचंद्र सिंह, प्रियेश और अमिय निर्दल प्रत्याशी हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से अलग होने के बाद फरवरी महीने में ही नई पार्टी का गठन किया है, जिसके बाद उन्होंने यूपी में इंडिया गठबंधन को समर्थन करने का एलान कर दिया. वहीं वो कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में भी है. मौर्य के नामांकन के बाद उनके बेटे ने निर्दल नामांकन पत्र भरा, जिसके बाद ही कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए थे. मौर्य काफी समय से अपने बेटे उत्कर्ष को राजनीति में सेट करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget