एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: यूपीएसएसएफ संभालेगी राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी, NSG कमांडो की तरह ट्रेंड हैं जवान

Ram Mandir Security: यूपीएसएसएफ के एडीजी एलवी एंटनी ने बताया कि यूपीएसएसएफ के जवानों को जिम्मेदारियों के अनुसार विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. यूपीएसएसएफ के दफ्तर में भी फोर्सज को ट्रेंड किया जाता है.

Ram Mandir Security: 22 जनवरी को हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लेकर के राम मंदिर और अयोध्या में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में UPSSF करेगी. उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स 2020 में कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद बनी थी और पिछले 2 साल से यूपीएसएसएफ अलग-अलग जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है. अयोध्या का एयरपोर्ट पहला ऐसा एयरपोर्ट है जहां पर अभी सिर्फ UPSSF सुरक्षा दे रही है तो वहीं राम मंदिर की सुरक्षा भी UPSSF के हाथ में है.

उत्तर प्रदेश के तमाम संवेदनशील और धार्मिक स्थल है. इन महत्वपूर्ण स्थानों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2020 में ही UPSSF का गठन किया था. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थल और सेंसिटिव क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही. उत्तर प्रदेश के सभी मेट्रो स्टेशन पर भी यूपीएसएसएफ की तैनाती की गई और अब उत्तर प्रदेश के 12 एयरपोर्ट पर भी यूपीएसएसएफ के जवान नजर आएंगे. इसके साथ ही साथ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और अयोध्या एयरपोर्ट की भी जिम्मेदारी यूपीएसएसएफ को दी गई है. यूपीएसएसएफ अपने आप में एक विशेष सुरक्षा बल है जो खास तौर से संवेदनशील जगह पर तैनात की जाएगी.

UPSSF के जवानों को दी जाती है विशेष ट्रेनिंग

यूपीएसएसएफ के एडीजी एलवी एंटनी ने बताया कि यूपीएसएसएफ के जवानों को जिम्मेदारियों के अनुसार विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. यूपीएसएसएफ के दफ्तर में भी फोर्सज को ट्रेंड किया जाता है. एयरपोर्ट पर सेवा देने वाले जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. अयोध्या के मद्देनजर भी फोर्स में जवानों की संख्या बढ़ाई जाने की तैयारी है. अलग-अलग कई लेयर्स में अयोध्या में यूपीएसएसएफ अपनी सिक्योरिटी को बढ़ाने की तैयारी कर रही है. एक नई बटालियन भी अयोध्या के लिए बनाए जाने की तैयारी यूपीएसएसफ कर रही है. उन्होंने बताया कि UPSSF के जवानों को NSG कमांडो की तरह ट्रेंड किया गया है. इन्हे NSG ट्रेनिंग सेंटर मानेसर से दिलाई गई है ट्रेनिंग.

UP Politics: '46 में 56 की गिनती गिनते हैं', बेरोजगारी को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget