एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के विकास में UPSIDA ने निभाई अहम भूमिका, भूखंड से लेकर रोजगार सृजन तक रचा नया इतिहास

UP News: उत्तर प्रदेश में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बीते 8 सालों में राज्य अभूतपूर्व प्रगति की है. ईज ऑफ डूंइग बिजनेस के चलते निवेशक राज्य में आसानी से निवेश कर पा रहे हैं.

UPSIDA News: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की कहानी अब नए मुकाम पर पहुंच गई है. राज्य सरकार के अधीन काम कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बीते आठ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस प्राधिकरण ने भूखंड और भूमि आवंटन से लेकर रोजगार सृजन और राजस्व में जबरदस्त वृद्धि की है.

वर्ष 2017-18 में जहां केवल 191 औद्योगिक भूखंड आवंटित हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 798 हो गई है. यह 318 प्रतिशत की वृद्धि है. इसी तरह भूमि आवंटन में भी 360 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. साल 2017-18 में जहां उद्योगों को कुल 114 एकड़ जमीन दी गई थी, वहीं 2024-25 तक यह आंकड़ा 526 एकड़ तक पहुंच गया है.

UPSIDA के प्रयासों से हजारों लोगों को मिला रोजगार
यूपीसीडा के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसरों में भी बड़ा इजाफा हुआ है. 2017-18 में जहां 11,570 लोगों को रोजगार मिला था, वहीं 2024-25 में यह संख्या 51,761 तक पहुंच गई. यानी 347 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है.

यूपीसीडा का ऑपरेटिंग राजस्व भी तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया है. 2019-20 में जहां इसका राजस्व 586 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 1,900 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि यूपीसीडा ने निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ाया है और उत्तर प्रदेश को उद्योगों के लिए एक मुफीद राज्य बनाया है.

'ईज ऑफ डूइंग' के चलते निवेशकों ने प्रदेश में किया निवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के चलते राज्य में निवेशकों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया में भूमि, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं. इसके चलते न केवल देश, बल्कि विदेश के निवेशकों का भी रुझान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है.

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बताया कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में हम उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. हमने निवेशकों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार किया है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है.”

यूपीसीडा का मकसद?
यूपीसीडा राज्य सरकार का एक प्रमुख औद्योगिक निकाय है, जिसे औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, भूखंड आवंटन, आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और निवेशकों को मदद देने के लिए गठित किया गया है. इसकी स्थापना का मकसद राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है.

यह भी पढ़ें- बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 की मौत, 10 घायल, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget