एक्सप्लोरर

UPPSC: छात्रों का प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस, जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने लोकसेवा आयोग को भंग किये जाने, वहां वाशआउट कर अध्यक्ष- सचिव समेत सभी जिम्मेदार लोगों को उनके पद से हटाने, जेल भेजी गई अंजू कटियार के कार्यकाल में हुई भर्तियों को रद्द करने और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। कल बूट पॉलिश कर अपना विरोध जताने वाले तमाम छात्रों ने आज इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी कैम्पस में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और प्रदर्शन व नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने लोकसेवा आयोग को भंग किये जाने, वहां वाशआउट कर अध्यक्ष- सचिव समेत सभी जिम्मेदार लोगों को उनके पद से हटाने, जेल भेजी गई अंजू कटियार के कार्यकाल में हुई भर्तियों को रद्द करने और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सीबीआई जांच की मांग

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए रविवार को कहा कि युवाओं के भविष्य से खेलने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा वर्ष 2017 से अब तक करायी गयी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

होगी कड़ी कार्रवाई

योगी ने कहा कि आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार ने कार्रवाई की है। लोक सेवा आयोग एक स्वायत्त संस्था है और राज्य सरकार उसके कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि जो लोग युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में आयोग में गलत लोगों की भर्ती हुई जिसकी वजह से धांधली के प्रकरण सामने आ रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget