एक्सप्लोरर

UPPSC PCS Prelims Postponed: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, यूपीपीएससी ने जारी किया नोटिस, जानें अब कब होगा एग्जाम

UPPSC: पीसीएस अभ्यर्थियों को करारा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह की तरफ से जानकारी दी गई है.

UPPSC PCS Pre Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित हो गई है. लोक सेवा आयोग ने कहा है कि अब पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा जुलाई के महीने में ली जाएगी. 17 मार्च रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा प्रस्तावित थी. पीसीएस प्री परीक्षा को स्थगित करने का कारण हाल के दिनों में पेपर लीक प्रकरण माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले पेपर लीक विवाद से बचने के लिए यूपी लोक सेवा आयोग ने कदम उठाया है. यूपी लोक सेवा आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी दी है.

यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 लाख 74 हजार 538 अभ्यर्भियों ने फॉर्म भरा है. पीसीएस का 220 पद भर्ती के जरिए भरा जाना है. यूपी लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रारंभिक परीक्षा का स्थगित होना अभ्यर्थियों को झटका है. माना जा रहा है कि फजीहत से बचने के लिए आयोग परीक्षा की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर लेना चाहता है. यूपी पुलिस और आरओ-एआरओ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द करने की मांग के लिए आंदोलन तक करना पड़ा था.

आयोग ने परीक्षा का महीना किया प्रस्तावित

विपक्ष के निशाने पर सरकार आ गई थी. भर्ती परीक्षा में सेंधमारी और नकल गिरोह को नाकाम करने के लिए यूपी लोक सेवा आयोग पुख्ता तैयारी करना चाहता है. पिछली भर्ती परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने का दावा किया गया था. पेपर लीक गिरोह ने सरकार की पुख्ता तैयारियों में सेंधमारी कर दी. इसलिए यूपी लोक सेवा आयोग फूंक फूंक कर कदम रख रहा है. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने की वजह यूपी लोक सेवा आयोग की सजगता बताई जा रही है.  

Lok Sabha Election 2024: ओम प्रकाश राजभर के बेटे यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, SBSP ने किया एलान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget