एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad Attack: चंद्रशेखर आजाद को लेकर राज्य मंत्री का विवादित बयान, कहा- 'नहीं मिलेगी सुरक्षा'

UP News: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के उपर हुए हमले को लेकर योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की बराबरी करने के लिए पहले उनको अपने आपके ऐसा बनाना पड़ेगा

Chandrashekhar Azad Attack News: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए हमले के बाद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उनसे फोन तक करके नही पूछा और उनके ऊपर जातिगत फेक्टर को लेकर हमला हुआ है. इस पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (दर्जा प्राप्त) रघुराज सिंह ने चंद्रशेखर आजाद को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को लेकर विवादित बयान दिया किया और कहा कि ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोन नहीं करते. चंद्रशेखर के एक और कथन कि उन्होंने शांति की अपील की है वरना देश में हालात खराब हो जाते. इस पर रघुराज सिंह ने कहा कि वह सहारनपुर में ही दंगा करा कर दिखाएं. उत्तर प्रदेश में दंगा कराने वाले सीधे ऊपर जाएंगे. चंद्रशखर आजाद ने अपने ऊपर से हमला कराया है ताकि उनको पुलिस सुरक्षा मिल सके. ऐसे लोगों को योगी सरकार सुरक्षा नहीं देगी.

चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि सीएम योगी की बराबरी करने के लिए पहले उनको अपने आपके ऐसा बनाना पड़ेगा. ऐसे लोगों को स्वयं अपने ऊपर हमला करा कर सुरक्षा प्राप्त करना यह इन लोगों की आदत बन गई है. बड़ा नेता अपने आप को दर्शाना. यह उनकी सोच बन गई है कि मैं बड़ा नेता बन गया हूँ. किस बात का बड़ा नेता है. कितनी बार एमपी बने हैं एमएलए बने हैं. कितने संगठन उन्होंने चलाएं हैं. मायावती भी कई बार उन्हें गलत कह चुकी हैं.  

चंद्र शेखर के आरोप की उनके ऊपर जाति फैक्टर को लेकर हमला हुआ है. इस पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा हमारे यहां 6-6 मंत्री हैं जाति फेक्टर की बात कर रहे हैं तो, क्या जाति का ठेका उन्होंने ही ले लिया है. हिंदू समाज का ठेका भी ले लेंगे क्या. ऐसे लोगों के साथ हिंदू समाज नहीं है. आज हिंदू समाज समझ चुका है कि सीएम योगी के नेतृत्व में हमारा भला है. यह तो ऐसे लोग हैं कभी इधर पैसा लेकर बिक जाएंगे, कभी उधर पैसा लेकर बिक जाएंगे. यह नेतागिरी नहीं कर रहे. यह समाज का भला नहीं कर रहे. यह अपना पेट पालन कर रहे हैं. इनकी हैसियत है कि इनको सीएम योगी फोन करेंगे. पुलिस योगी की है सरकार योगी की है और योगी की पुलिस पर भरोसा है और योगी पर भरोसा नहीं है. तो यह बेवकूफ वाला बचकाना बयान है. ऐसे लोगों की सोच है कि मैं कैसे बड़ा नेता बन जाऊं.

UP Politics: इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने UCC पर किया आगाह, चंद्रशेखर आजाद पर हमले को कानून-व्यवस्था से जोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget