एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा, इतना बढ़ाया महंगाई भत्ता

UP DA Hike: अप्रैल 2025 के वेतन के साथ इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा और मई माह में इसका भुगतान होगा. जनवरी से अप्रैल तक के बकाया महंगाई भत्ते की राशि मई 2025 में दे दी जाएगी.

UP Dearness Allowance: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यकर्मियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है. यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी.

यह फैसला लगभग 16 लाख राज्यकर्मियों और पेंशन पाने वालों को सीधे लाभ पहुंचाएगा. इनमें नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मचारी और UGC वेतनमान के तहत कार्यरत शिक्षक भी शामिल हैं. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अप्रैल 2025 के वेतन के साथ इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा और मई माह में इसका भुगतान होगा. इसके साथ ही जनवरी से अप्रैल तक के बकाया महंगाई भत्ते की राशि मई 2025 में दे दी जाएगी.

इस फैसले से राज्य सरकार पर मई 2025 में कुल 107 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. इसके अलावा, पेंशनर्स को अप्रैल के पेंशन के साथ महंगाई राहत (DA/DR) का भुगतान किया जाएगा, जिससे मई में 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा. केंद्र सरकार की तर्ज पर यह बढ़ोत्तरी की गई है. बता दें कि कि भारत सरकार ने हाल ही में अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत की थी. उसी के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि राज्यकर्मियों को भी समान लाभ मिल सके.

केंद्र सरकार द्वारा तय की गई दरों के अनुसार होता है संशोधन

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है. यह मूल वेतन का एक प्रतिशत भाग होता है और हर छह महीने में केंद्र सरकार द्वारा तय की गई दरों के अनुसार इसमें संशोधन होता है. यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों की जेब को राहत देगा, बल्कि उन्हें प्रेरित और संतुष्ट रखने में भी मदद करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती आ रही है और यह फैसला उसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

यूपी में बिजली का होने जा रहा है निजीकरण? अखिलेश यादव बोले- 'मोटा चंदा वसूलने की मंशा'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget