एक्सप्लोरर

UP: 'मदरसा शिक्षा के लिए अधिकतम उम्र तय नहीं करने जा रही योगी सरकार', मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान

Danish Azad Ansari On Madrasa: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मदरसों में दाखिले के लिए विद्यार्थी की अधिकतम आयु सीमा तय करने की अटकलों को खारिज किया.

UP Government: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मदरसों में दाखिले के लिए विद्यार्थी की अधिकतम आयु सीमा तय करने पर विचार किए जाने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सरकार मदरसों में दाखिले की उम्र तय करने के सिलसिले में एक समिति का गठन करेगी. अंसारी ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि मदरसों की विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थी की आयु निर्धारित करने को लेकर एक समिति बनाई जाएगी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आयु निर्धारण संबंधी निर्णय लिया जाएगा और मदरसों में दाखिले के लिए अधिकतम उम्र तय करने का कोई विचार नहीं है.

मंत्री ने ही ये बातें

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीबीएसई और आईसीएसई समेत विभिन्न शिक्षा परिषदों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मदरसों में भी दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा तय करेगी. अंसारी ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों के माता—पिता या अभिभावक लापरवाही के चलते बच्चे का दाखिला देर से कराते हैं और सरकार की कोशिश होगी कि यह प्रथा रोकी जाए. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने पिछले रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि हाल ही में मदरसों के हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और टेबलेट वितरण के दौरान कई बड़ी उम्र के पुरुष भी पुरस्कार लेने पहुंचे थे जो सही नहीं है.

बेसिक शिक्षा की तर्ज पर होगी मदरसों में आयु निर्धारित

उन्होंने कहा था कि सरकार बेसिक शिक्षा की तर्ज पर अब मदरसों में भी प्रवेश के लिए आयु सीमा निर्धारित करेगी. उनके इस बयान के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या सरकार मदरसों में दाखिले के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करेगी. मंत्री धर्मपाल सिंह की चिंता के मद्देनजर यह सवाल पूछे जाने पर कि मदरसों में ज्यादा उम्र के विद्यार्थियों के दाखिले पर रोक लगाने के लिए सरकार को प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करनी होगी, अंसारी ने कहा, 'सरकार का ऐसा कोई भी विचार नहीं है.'

राज्य मंत्री अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह के हाल के बयान को गलत तरीके से न लिया जाए. सिंह का कहने का मतलब सिर्फ इतना था कि मदरसों में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा सही समय पर शुरू हो और सही वक्त पर ही मुकम्मल हो. इस बीच, प्रदेश के मदरसा शिक्षकों के संगठन 'टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया उत्तर प्रदेश' के महासचिव दीवान साहब जमां खां ने बताया कि राज्य में मदरसों में पहली कक्षा और दसवीं कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु पहले से ही निर्धारित है. उन्होंने कहा कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की न्यूनतम आयु पांच साल और दसवीं कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम 14 साल पहले से ही तय है.

सरकारी स्कूलों आयु निर्धारित है

उन्होंने कहा कि अधिकतम आयु तय करने का प्रावधान मदरसा शिक्षा बोर्ड के साथ-साथ किसी भी शिक्षा परिषद में नहीं है. गौरतलब है कि प्रदेश में 16461 मदरसे हैं जिनमें से 560 को सरकारी अनुदान प्राप्त होता है. राज्य सरकार मदरसों में दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी खासा जोर दे रही है. इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित है. दसवीं कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित है.

UP Lekhpal Exam: यूपी में लेखपाल परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बदली गई एग्जाम डेट, जारी हुआ ये आदेश

Gonda News: गलत ऑपरेशन करने की वजह से गई प्रसव पीड़िता की जान, अब महिला डॉक्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget