एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा-बसपा ने मुस्लिमों को ठगा', योगी के मंत्री के इस बयान से यूपी में सियासी हलचल तेज

Danish Azad Ansari Attacks BPS: योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा-बसपा ने हमारा वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए कोई कार्य नहीं किया.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने हमेशा मुस्लिम समाज को गुमराह करने व ठगने का काम किया है. अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री अंसारी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने सपा व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर आरोप लगाया कि सपा व बसपा ने हमेशा मुस्लिम समाज को गुमराह करने व ठगने का काम किया है.

अंसारी ने कहा, ‘‘सपा-बसपा ने हमारा वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए कोई कार्य नहीं किया. सपा-बसपा को जवाब देने का काम हमारे आवाम ने किया है.'' मंत्री ने कहा, '' सपा के लोग इसलिए परेशान हैं कि सत्ता की चाबी उनके हाथ में नहीं आ रही, जनता ने उन्हें दरकिनार कर दिया है तो सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं.'' उन्होंने दावा किया कि ''सपा का एक ही एजेंडा रह गया है कि किसी तरह से सत्ता हासिल कर अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ को पूरा किया जाये.'' अंसारी ने उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने हज यात्रा पर जा रहे उत्तर प्रदेश के 25 हजार 744 लोगों के लिए बेहतर तरीके से इंतजाम किया है ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई दिक्कत ना हो.

उन्होंने उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जा रहे हज यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार के कदमों की जानकारी दी. अंसारी ने बताया कि 21 मई को लखनऊ से हज के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश से 25 हजार 744 हज यात्री जा रहे हैं. राज्य मंत्री अंसारी ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज ने भाजपा का जमकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यक वर्ग खास तौर पर मुस्लिम समाज ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने का काम किया है. एक सकारात्मक बदलाव की पहल समाज ने शुरू की है.’’ उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने बता दिया कि वह अब वोट बैंक की तरह से इस्तेमाल नहीं होगा.

2000 Rupee Note: नोटबंदी में जन्मे खजांची की मां ने भी दो हजार के नोट पर दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget