एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली के क्षेत्र में आने वाली है क्रांति, योगी सरकार उठा रही है ये अहम कदम

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ रेलवे लाइन,सड़क, वाटर पाइपलाइन और विद्युत ट्रांसमिशन लाइन जैसी आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी भी शुरू हो गई है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में मीरजापुर जिले में एक बड़ी तापीय विद्युत परियोजना की स्थापना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस परियोजना के लिए 295 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इस नई परियोजना से मीरजापुर और आसपास की तस्वीर बदलने की तैयारी है. इससे एक ओर जहां पूरे प्रदेश को पहले से भी अधिक मात्रा में बिजली मिलने लगेगी तो वहीं दूसरी ओर मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे. सभी विभागों से एनओसी मिलने के बाद ही परियोजना को हरी झंडी दी जाएगी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण के साथ-साथ रेलवे लाइन,सड़क, वाटर पाइपलाइन और विद्युत ट्रांसमिशन लाइन जैसी आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की तैयारी भी शुरू हो गई है. इसके लिए बाकायदा जिलाधिकारी मीरजापुर को पत्र भेजा गया है. इसके साथ ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं.

इस तापीय विद्युत परियोजना के शुरू होने से मीरजापुर और आसपास के जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर पैदा होंगे. परियोजना में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को काम मिलेगा. औद्योगिक इकाइयों की स्थापना भी संभव होगी, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा.

परियोजना स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी. सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया जाएगा. अतिरिक्त भूमि की उपलब्धता की स्थिति में ही परियोजना को अंतिम स्वीकृति दी जाएगी. प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की योजना पर कार्य कर रही है. इस परियोजना से यूपी की बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही आने वाले वर्षों में राज्य की ऊर्जा जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी हो सकेंगी.

शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया को नोटिस, सपा नेता बोलीं- मैं डरने वाली नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget