एक्सप्लोरर

यूपी के जंगलों को योगी सरकार दे रही नई जान, वैज्ञानिक तरीकों से किया जा रहा पेड़ों का सरंक्षण

CM Yogi Adityanath: बरेली, लखनऊ, झांसी और कानपुर में टिशू कल्चर तकनीक से पेड़-पौधों की नई पौध तैयार की जा रही है. ये पौधे ज्यादा मजबूत और ज्यादा फायदेमंद होंगे. जिससे हरियाली को नई ताकत मिलेगी.

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के जंगलों की हरियाली को बचाने और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग ने जबरदस्त काम किया है. अब जंगलों में पेड़-पौधे और वन्यजीवों की रक्षा वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है. प्रदेश के सभी 79 वन प्रभागों में दस साल की कार्ययोजना लागू है. इनमें से गोरखपुर, खीरी और बिजनौर की योजनाएं इस साल 30 सितंबर को पूरी हो जाएंगी. पीलीभीत की योजना 2026 तक चलेगी. इन योजनाओं को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है.

वन विभाग ने आक्रामक विदेशी पौधों, जैसे लैंटाना और प्रोसोफिस को हटाने के लिए भी वैज्ञानिक तरीके अपनाए हैं. ये पौधे जंगल की असली वनस्पति को खत्म कर देते हैं और वन्यजीवों के लिए खतरा बनते हैं. इन्हें हटाने के लिए खास तरह के शोध और योजना बनाई गई है. इससे जंगल की असली हरियाली फिर से लौटेगी. साथ ही जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए भी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. इससे आगजनी की घटनाएं कम होंगी और जंगल महफूज रहेंगे.

बरेली, लखनऊ, झांसी और कानपुर में टिशू कल्चर तकनीक से पेड़-पौधों की नई पौध तैयार की जा रही है. ये पौधे ज्यादा मजबूत और ज्यादा फायदेमंद होंगे. इससे प्रदेश की हरियाली को नई ताकत मिलेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत अच्छी क्वालिटी की बांस की पौध भी तैयार हो रही है. यह बांस न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी देगा.

नई कार्य योजनाओं का मसौदा तैयार
उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने बताया कि नई कार्य योजनाओं का मसौदा भी बनकर तैयार है. जैसे ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिलेगी, काम शुरू कर दिया जाएगा. इससे जंगलों की सुरक्षा और पेड़ों की सेहत और अच्छी होगी. यूपी के जंगल सिर्फ हरियाली का नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी का जरिया भी हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण और जंगलों के विकास को एक नई दिशा दी है. ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट), प्राकृतिक खेती और वन्यजीव संरक्षण जैसी योजनाएं भी इस काम को मजबूत कर रही हैं. वन विभाग का मानना है कि ये योजनाएं न सिर्फ प्रदेश की हरियाली को बढ़ाएंगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देंगी.

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं से नदियों और जमीन की सेहत भी सुधरेगी. साथ ही जैव विविधता में इजाफा होगा. इस तरह के कामों से प्रदेश का हर इलाका हरा-भरा होगा और लोग साफ-सुथरी हवा में सांस ले सकेंगे. सरकार का सपना है कि यूपी को सिर्फ उद्योग और विकास का नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी नंबर वन बनाया जाए.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget