एक्सप्लोरर

UP Weather Today: पूरे यूपी में बदला मौसम का मिजाज, जानें- 19 अक्टूबर तक निकलेगी धूप या होगी बरसात?

UP Weather Today: यूपी में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

UP Weather Today 14 October 2022: यूपी (UP) में मौसम साफ हो गया है और धूप भी निकलने लगी है. इस बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह और शाम में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर तक मौसम साफ ही रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावाना है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक बादल रहते हैं, तब तक न्यूनतम तापमान अधिक रहता है. बादल छंट जाने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी.

स्काईमेट वेदर के अनुसार यूपी में 26 अक्टूबर तक मौसम ठंडा बना रहेगा. इस दौरान सुबह और शाम शाम में गुलाबी ठंड का एहसास होगा. दोपहर में मौसम खुशनुमा रहेगा. 25 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचने का अनुमान है. दूसरी तरफ यूपी में बारिश का असर बरकरार है. यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. नदियां उफान पर हैं. गंगा, यमुना और बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है. सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गई है.

अगले दो से तीन दिनों में यहां से हो जाएगी मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि यूपी के प्रमुख जिलों में शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 80 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 65 है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में किसपर भरोसा जताएंगे अखिलेश यादव? परिवार के इन लोगों की सबसे ज्यादा चर्चा

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 53 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 56 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 52 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 68 दर्ज किया गया है.

मनोज कुमार (मुकुल) इस वक्त abp न्यूज में बतौर एक्जक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मनोज abp न्यूज के संपादकीय विभाग में बीते 17 सालों से जुड़े हैं. abp न्यूज पर 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' से लेकर 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' जैसे हिट शो मनोज के नेतृत्व में सफल रहे हैं. चुनाव मतलब abp न्यूज के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले प्रमुख चेहरों में से इनका नाम लिया जाता है. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले इन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में PG डिप्लोमा का कोर्स किया है. मनोज बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहे हैं. उत्तर भारत खासकर हिंदी क्षेत्र की राजनीति पर अच्छी पकड़ रखते हैं. साल 2015, 2020 के बिहार चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मनोज के लिखे लेख काफी चर्चित रहे हैं. 2020 के बिहार चुनाव नतीजों का इनका अनुमान सटीक रहा था. मनोज राजनीति, चुनाव विश्लेषण, समाज, ग्रामीण समस्या जैसे संजीदा मसलों के हल में रूचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget