एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती, नोएडा, आगरा समेत 28 जिलों में बारिश का अनुमान

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, आज भी कई जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान है हालांकि किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है. जिससे मौसम सुहाना हो गया है. प्रदेश में आज शनिवार 19 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज बारिश की रफ्तार में कमी आएगी, इस दौरान पश्चिमी यूपी के मेरठ, नोएडा समेत 28 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इस दौरान कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है, 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
पूर्वी यूपी के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान न तो गरज चमक और न ही किसी तरह के वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं का दौर भी आज कहीं नहीं देखने को मिलेगा. 

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, मीरजापुर और सोनभद्र में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है, 

रविवार से फिर बदलेगा मौसम
20 जुलाई से मौसम फिर बदलेगा और मानसून में तेजी आएगी. इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा. कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है. 

बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आई है. अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 

बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा
यूपी में बारिश की वजह से नदियों नालों का भी जलस्तर बढ़ गया है. जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. वाराणसी में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से सभी घाट जलमग्न हो गए हैं, नमो घाट पर भी घुटनों तक पानी भर गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget