एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है. बारिश के बाद अब कोहरा भी छंटने लगा है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में 15-25 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिससे ठंड महसूस होगी.

उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ठंड लौट आई हैं. सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी हुई हैं. कहीं-कहीं कोहरे का असर भी दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 फरवरी शुक्रवार को भी 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी.

यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा, कहीं कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई हैं. लेकिन, तेज सतही हवाओं के चलने से ठंड बढे़गी. कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश में सुबह और शाम लोगों को अच्छी खासी ठंड महसूस हों रही हैं. रविवार तक प्रदेश में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान हैं. ऐसे में सर्दी का असर जारी रहेगा.

प्रदेश में इन दिनों सुबह शाम हल्का कोहरा और दिन के समय धूप निकल रही हैं, जिससे राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक़ दिन के समय धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़त हो सकती हैं हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले पाँच दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा. धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी लेकिन, सर्द हवाएं परेशान करेंगी.  लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. 

दिल्ली से सटे नोएडा-गाज़ियाबाद में आज दिन भर आसमान साफ़ रहेगा और खिली-खिली धूप निकलेगी. लेकिन यहां हवाओं में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ता दिख रहा हैं. नोएडा में आज औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 रहने का अनुमान हैं जो ख़राब की कैटेगरी में आता है. यहां धिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. हवाओं की वजह से सुबह-शाम ज्यादा ठंडक महसूस होगी. 9-11 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget