एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में कहर बनकर टूट रहा मानसून! आज भी 50 से ज्यादा जिलों बारिश और वज्रपात की चेतावनी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम अब जी का जंजाल बनता दिखाई दे रहा है. बारिश की वजह से प्रदेश के 18 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

उत्तर प्रदेश में अब मानसून कहर बनकर बरस रहा है. बारिश की वजह से नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. गंगा-यमुना नदी खतरे के निशान को पार गई हैं. प्रदेश के 18 से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में है. इस बीच आज मंगलवार को भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

यूपी में बाढ़ और बारिश के बीच फ़िलहाल लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दोनों मानसून संभागों के गरज-चमक के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.  

इन जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और बहराइच में आज लगभग सभी स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बिजली गिरने की भी चेतावनी है. 

बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुर, कन्नौज, कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, उन्नाव, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, इटावा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर में भी सभी जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट है. 

झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और बलिया व आसपास के इलाकों में आज अनेक जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. 

ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 

10 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

बुधवार 6 अगस्त से मानसून की गति में थोड़ी कमी आएगी. लेकिन, 9 अगस्त से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा और कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

PDA से डर रही BJP? सपा सांसद रुचि वीरा का पलटवार- हम जोड़ने की बात करते हैं, ये तोड़ने की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget