एक्सप्लोरर

PDA से डर रही BJP? सपा सांसद रुचि वीरा का पलटवार- हम जोड़ने की बात करते हैं, ये तोड़ने की

Moradabad News:रुचि वीरा ने बीजेपी के PDA पर हमले का जवाब देते हुए कहा किभारतीय जनता पार्टी सिर्फ काम नहीं, नाम की राजनीति करती है.हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी हैऔर समाजवाद का मतलब है समाज को जोड़ना.

समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने भारतीय जनता पार्टी के 'PDA' पर सवालों का करारा जवाब देते हुए उसे कटघरे में खड़ा किया. मुरादाबाद से सपा सांसद ने बीजेपी पर नाम की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सपा का समाजवाद समाज को जोड़ने का संदेश देता है. आतंकवाद, 'ऑपरेशन सिन्दूर', सीजफायर, और आधार कार्ड जैसे मुद्दों पर भी रुचि वीरा ने बीजेपी को घेरा.

रुचि वीरा ने बीजेपी के PDA पर हमले का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ काम नहीं, नाम की राजनीति करती है. हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी है और समाजवाद का मतलब ही है समाज को जोड़ना. लोग अखिलेश यादव से जुड़ रहे हैं, उनकी विचारधारा से जुड़ रहे हैं, और यही PDA है — जो बीजेपी को खटक रहा है.

उन्होंने कहा कि सपा की 'PDA पाठशाला' पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षित और सशक्त करने का एक आंदोलन है, जिसे बीजेपी समझ नहीं पा रही.

आतंकवाद पर दो टूक: जड़ से खत्म करना जरूरी

आतंकवाद के मुद्दे पर रुचि वीरा ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद देश के लिए खतरा है, चाहे वह किसी भी रूप में हो. इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है, और इसमें किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. उन्होंने बीजेपी पर 'ऑपरेशन सिन्दूर' के नाम से धार्मिक रंग देने का आरोप लगाया. रूचि  वीरा ने कहा कि हर चीज में राजनीति करना बीजेपी की आदत है. आतंकवाद पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन उसे धार्मिक रंग देना गलत है. ऑपरेशन सिन्दूर' नाम रखकर बीजेपी ने फिर से धर्म की राजनीति कर डाली.

सीजफायर पर सवाल: विदेशी दबाव में लिया फैसला?

सीजफायर के मुद्दे पर रुचि वीरा ने मोदी सरकार से सवाल दागा कि बार-बार पूछा जा रहा है कि सीजफायर किसके कहने पर हुआ? अब तक प्रधानमंत्री जी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. अगर किसी विदेशी राष्ट्रपति के कहने पर शांति प्रस्ताव आया है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सरकार से इस मामले में पारदर्शिता की मांग की.

आधार कार्ड पर दोहरी नीति का आरोप

आधार कार्ड की मान्यता को लेकर रुचि वीरा ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब आधार कार्ड हर जगह मान्य है — बैंक से लेकर राशन तक, तो वोटिंग में इसकी मान्यता क्यों नहीं? वोट डालने में भी आधार कार्ड का इस्तेमाल होना चाहिए.

बिहार चुनाव पर चुप्पी, लेकिन PDA पर जोर

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के वोट काटने की चर्चा पर रुचि वीरा ने चुप्पी साध ली, लेकिन उन्होंने PDA की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी की रणनीति का मूल है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समुदायों को एकजुट कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ये 10 सवाल जिनके जवाब का अब भी इंतजार, कब सुलझेगी गुत्थी?
उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 50% तक महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने आयोग से 5900 करोड़ की मांग की
उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 50% तक महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने आयोग से 5900 करोड़ की मांग की
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
बाराबंकी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव, SHO घायल, हाईवे दो घंटे जाम
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी
राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय बोले- कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget