एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में ठंड का सितम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 65 जिलों में अलर्ट, जानें- मौसम का पूरा अपडेट

UP Weather Today: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे ठंड और बढ़ेगी.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में दो दिन हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. रविवार को चली बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ठंड इतनी पड़ रही है कि ग्रामीण इलाकों में सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है. इस बीच सुबह और शाम के दौरान राज्य में कोहरा छाए रहने का आशंका है. 

नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई इलाकों में आज (30 दिसंबर) सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. आज मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है. आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. इस दौरान सुबह और शाम के समय में कोहरा परेशान कर सकता है, हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलने के आसार हैं. 

अब और गिरेगा तापमान
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. ऐसे में रात के समय ठंड का असर ज्यादा दिखेगा. यूपी में रविवार को सबसे कम तापमान नजीबाबाद और बुलंदशहर का रहा है, यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.4 रहा. इसके अलावा मेरठ में 11.9, मुजफ्फरनगर में 12.5, गोरखपुर में 10.4 और अयोध्या में 12.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट
यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापु़ड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, कानपुर नगर, हमीरपुर महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और अमेठी में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

इसके साथ ही अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जौनपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर और जौनपुर में भी कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

महाकुंभ में निमंत्रण देने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- 'लोग अपने आप आस्था से आते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget