एक्सप्लोरर

UP Weather 25 July: यूपी में मानसून फिर एक्टिव, आज 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

UP Weather Today 25 July: उत्तर प्रदेश में आज से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने जा रहा है, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आज भी 30 जिलों में झमाझम बरसात होगी.

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से पलटी मारने जा रहा है. प्रदेश में फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. आज (25 जुलाई) 30 जिलों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया गया है, लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है. अगले पांच दिन कई जगहों पर भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के दोनों संभागों में बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. पश्चिमी यूपी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अनुमान है. संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 

पूर्वी यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय दिख रहा है. आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. संभाग में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है. आने वाले दिनों में और तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.  

इन जिलों बहुत भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में आज ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है.

जौनपुर, सुल्तानपुर, चंदौली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया व आसपास के इलाकों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी. कही-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा जालौन, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट है. 

इन जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और संत कबीर नगर में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. यहां कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 

सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में एक या दो जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में कोई अलर्ट नहीं है. 

यूपी के इस जिले में स्कूलों के मर्जर पर हाईकोर्ट ने लगाई स्टे, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget