एक्सप्लोरर

यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 10 डिग्री के नीचे आया पारा, नोएडा-गाजियाबाद की हवा हुई खराब

UP Weather Update: यूपी में अच्छी खासी सर्दी पड़ना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस बीच हवा में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब ठंड बढ़ने लगी है, सुबह और शाम ठंडी हवाए चलने से पारा गिर गया है. रात में कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है तो वहीं दिन के समय में भी सर्दी का एहसास हो रहा है और लोग अब गरम कपड़े पहनने लगे हैं. इस बीच हवा में प्रदूषण को लेकर आज थोड़ी राहत है. पिछले तीन दिनों से लगातार हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से कम है. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा में प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि सोमवार को ये 400 के पार बना हुआ था. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं पर सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. हालांकि कोई ख़ास चेतावनी जारी नहीं की गई है. 27 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है. इस दौरान कई जगहों पर कोहरा पड़ने के अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो एक दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगा.  

मुजफ्फरनगर में सबसे कम रहा तापमान
कोहरे के साथ पारे में भी गिरावट आई है. रात में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. जो 10 डिग्री से नीचे तक आ गया है. पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया. राजधानी लखनऊ में 11.0, मेरठ में 10.0 और नजीबाबाद में 11.5, कानपुर में 10.8, आयोध्या में 10.5 और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 11.6 तक दर्ज किया गया. 

हवा में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार
सर्दी बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषण को लेकर राहत की खबर है. पिछले तीन दिनों से लगातार हवा में प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है. आज भी दिल्ली से सटे नोएडा, गाज़ियाबाद और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर ओरेंज में रहा. इससे पहले ये बेहद खतरनाक श्रेणी डार्क रेड तक आ गया था. नोएडा में आज सुबह छह बजे हवा का एक्यूआई लेवल 321, जबकि ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में हवा का एक्यूआई 238 और ग्रेटर नोएडा में हवा का एक्यूआई 255 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.  

मीरापुर उपचुनाव: कई महिलाओं समेत 28 नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर कार्रवाई, इन धारा में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget