एक्सप्लोरर

यूपी के 59 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वांचल के 12 जिलों में जमकर बरसेगा पानी

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम प्रणाली की सक्रियता फिलहाल कम है, जिससे मानसून कमजोर पड़ा है. प्रदेश के 59 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में मानसून की कमजोरी के बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने मौसम में बदलाव की उम्मीद जगाई है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 59 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वांचल के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. लखनऊ में भी अगले 48 घंटों में बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम प्रणाली की सक्रियता फिलहाल कम है, जिससे मानसून कमजोर पड़ा है. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 25-26 जुलाई के बीच ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होगा. यह प्रणाली दक्षिण चीन सागर के चक्रवात विफा के अवशेषों से बनी है और 27-31 जुलाई तक बारिश की तीव्रता बढ़ा सकती है.

59 जिलों में बारिश, पूर्वांचल में अलर्ट

प्रदेश के 59 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में भारी बारिश का अलर्ट है. तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा से जलभराव और बिजली गिरने का खतरा बढ़ सकता है.

राजधानी लखनऊ में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी लखनऊ में अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. नम हवाओं के कारण बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है,

किसानों और आम नागरिकों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा हो सकता है. किसानों से फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

उधर स्थानीय प्रशासन भी मौसम को लेकर अलर्ट हैं, क्यूंकि इस समय प्रदेश में बहने वाली गंगा-यमुना और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं.लिहाजा तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के साथ ही बाढ़ चौकियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget