एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बदला मौसम, आज से 3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें- अपने जिले का हाल

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में तेज धूप और हीटवेव के बीच आज से मौसम में बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में कई जिलों में आज बारिश और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है. बारिश का ये सिलसिला अगले दो से तीन दिन तक जारी रहेगा, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि ये राहत ज्यादा रहने वाली नहीं है. 13 अप्रैल के बाद एक बार फिर से गर्मी मौसम शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवारो को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है तो वहीं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. पूर्वी संभाग में भी ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है. तेज झोंकेदार हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. शुक्रवार और शनिवार को भी कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

तापमान में होगी गिरावट
बारिश का असर बढ़ते तापमान पर भी पड़ेगा, अगले दो दिन में धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं हैं. प्रदेश में आज बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी आजमगढ़ मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली और सोनभद्र समेत कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. 

वहीं लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज जैसे जिलों में कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश होगी. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि आगरा 42, प्रयागराज में 40.2 और राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा.

यूपी में बिजली का होने जा रहा है निजीकरण? अखिलेश यादव बोले- 'मोटा चंदा वसूलने की मंशा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget