एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में 6 मई तक बारिश का अलर्ट, इन 60 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बरसात

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मई महीने की शुरुआत से ही मौसम सुहाना हो गया है. इस हफ्ते प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ सा नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों में कई जगहों आई तेज आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है. अप्रैल जाते-जाते लोगों को गर्मी से राहत मिली और अब मई महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (1 मई) को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 6 मई तक तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं, जिसके चलते पूर्वी यूपी में मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है.

2 मई को हिमालयी क्षेत्र से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होगी. प्रदेश में 5 मई तक कई जगहों पर झमाझम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 मई को एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. बारिश की चलते प्रदेश का मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

इन 60 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक यूपी में आज बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गाज़ीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में मेघ गर्जन के साथ बारिश की बौछारें गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ और बलिया में कई जगहों के बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है.

इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. पिछले 24 घंटों में उरई, बांदा, लखीमपुर खीरी, झांसी और फतेहपुर में सबसे अधिक गर्म जिले दर्ज किए गए, यहां तापमान 41-42 डिग्री के आसपास रहा. हालांक, इस हफ्ते लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी.

यूपी में 42 जजों के हुए तबादले, संभल के डिस्ट्रिक्ट जज कमलेश कुच्छल का यहां हुआ ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget