एक्सप्लोरर

Weather Update: प्रयागराज में टूटा 30 साल पुराना रिकार्ड, सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात, अभी राहत के आसार नहीं

Weather News: प्रयागराज में सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. दिन चढ़ते ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. जबरदस्त गर्मी ने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Weather Update: संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. यहां तापमान 48 डिग्री के पार चला गया है. बीते 24 घंटे में प्रयागराज का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. पिछले तीस सालों में यह दूसरा मौका है, जब प्रयागराज में तापमान ने 48 डिग्री का आंकड़ा पार किया है. जबरदस्त गर्मी से आम जनजीवन बेहाल हो गया है. कूलर और पंखे फेल हो गए हैं. 

प्रयागराज में सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. दिन चढ़ते ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. यहां तमाम लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं वह भी पूरे एहतियात के साथ. अस्पतालों की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जबरदस्त गर्मी ने लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है. 

कानपुर: एग्जॉस्ट फैन के रास्ते ज्वेलरी शोरुम सहित दो अन्य दुकानों में की चोरी, लाखों के उड़ाए गहने

निगम ने नहीं किया इंतजाम
इस भीषण गर्मी में सरकारी अमले के इंतजाम कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. नगर निगम की तरफ से ना तो कहीं प्याऊ लगाए गए हैं और ना ही रैन बसेरों का कोई इंतजाम किया गया है. वैसे प्रयागराज के लोगों को आने वाले कुछ दिनों में इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. गर्मी का सितम और ज्यादा देखने को मिल सकता है. जानकारों के मुताबिक प्रयागराज में आने वाले दिनों में तापमान पचास डिग्री के आंकड़े को भी छू सकता है.

हालांकि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश होने के बाद बड़ी राहत मिली है. बुधवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ आसमान में बादल नजर आए. इसके बाद नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश भी हुई. बारिश होने के बाद लोगों ने राहत की सांस और मौसम भी थोड़ा नरम हुआ. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget