एक्सप्लोरर

कानपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडे ने बताया कि, कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मॉश्चर फीड आ रहा है जिसके चलते वातावरण में एक लेयर तैयार हो जाती है.

Kanpur Weather Update: कानपुर में हर दिन सर्दी अपने पैर पसारते जा रही है, शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन मौसम विभाग ने आंका है. कानपुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, साथ की कोहरे के कारण विजुअलटी भी कम हुई. मौसम विभाग ने इस दिन को कोल्ड डे मानकर कोल्ड फ्राई डे घोषित किया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि लगातार मॉश्चर फीड बढ़ रही है जिससे दिन में सूरज की रोशनी जमीन पर नहीं आ पा रही है. कोहरा और धुंध बढ़ रही है. साथ ही सर्द हवाओं के साथ गलन का अहसास हो रहा है.

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि, शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है. तापमान न्यूनतम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडे ने बताया कि, कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मॉश्चर फीड आ रहा है जिसके चलते वातावरण में एक लेयर तैयार हो जाती है जो सूर्य की रौशनी और धूप को जमीन पर नहीं आने देती है.

15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का रहेगा असर
यही वजह है की सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है और गलन होने लगती है. इसके अलावा कोहरा, धुंध और विजिबिलिटी कम हो जाती है. आज के तापमान को देखते हुए विजिबिलिटी 200 मीटर ही है. इसके आगे की चीजें देखना कठिन हो गया है. इस का मुख्य कारण ये भी है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस तरह ओर गंगा के मैदानी भागों में सर्दी का असर ज्यादा दिखाई देता है, और इस सर्दी का असर 15 जनवरी तक ज्यादा रहेगा.

फसलों को कोहरे और पाले से कैसे बचाएं
इस मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जब कोहरा और पाला पड़ने लगता है तो फसलों को भी नुकसान होने लगता है ,पौधों ओर छोटे पेड़ों की कोशिकाएं जमने लगती हैं जिससे पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और वो मुरझा जाते हैं. इसके लिए पौधों को देर शाम ढक कर रखें. वहीं फसलों को सुरक्षित रखने के लिए खेतों के पास आग जलाकर रखना चाहिये, जिससे धुआं कोहरे और पाले के असर को कम कर देगा और फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में मुगलकालीन 'मुबारक इमारत' तोड़ने पर सियासत, अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget